FIFA World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में खेला गया टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) अब समाप्त हो चुका है और विश्व भर के लोगों को कतर में खेले जाने वाले विश्व के सबसे बड़े टूर्नामेंट फीफा वर्ल्ड कप 2022 का इंतजार हैं। फीफा वर्ल्ड कप 2022 20 नवंबर 2022 से शुरू होगा। फीफा वर्ल्ड कप 2022 को लेकर एकतरफ जहां विश्व भर के लोग उत्साहित हैं वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों में भी इसे लेकर काफी उत्साह है और वे कई फुटबॉलर्स को फॉलो भी करते हैं।
फीफा वर्ल्ड कप 2022 में इस टीम को सपोर्ट करेंगे रविचंद्रन अश्विन
बता दें कि भारतीय टीम के कैरम बॉल स्पेशलिस्ट क्रिकेट के साथ साथ फुटबॉल देखने और खेलने के भी काफी शौकिन हैं। टी20 वर्ल्ड कप के बाद उन्हें आराम दे दिया गया है ऐसे में वे इस साल फीफा का पूरा आनंद उठाने वाले हैं और अपनी फेवरेट टीम के लिए चीयर भी करने वाले हैं। एक चैनल से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि- मैं हमेशा से स्पेन का प्रशंसक रहा हूं। निश्चित नहीं हूं कि वे इस साल कैसा प्रदर्शन करने जा रहे हैं, लेकिन हां यह देखने के लिए उत्सुक हूं कि स्पेन कैसा करता है। अन्य फुटबॉल टीमों ने खेल के स्तर को उठाया है और पिछला विश्व कप अद्भुत था।
उन्होंने ये भी कहा कि- ‘पिछली बार फ्रांस के कीलियन एम्बाप्पे को देखने में मुझे बहुत मजा आया था। इसलिए मैं बहुत सारे नए सितारों को देखने के लिए उत्सुक हूं। मैं फीफा विश्व कप कतर 2022 का इंतजार कर रहा हूं।’
अभी पढ़ें – IPL 2023: टी 20 विश्वकप फाइनल का ‘हीरो’ अब आईपीएल में मचाएगा धमाल…हो सकती है करोड़ों की बारिश
FIFA World Cup 2022: 32 टीमें खेलेगी 48 मैच, एक महीने चलेगा टूर्नामेंट
2022 फीफा वर्ल्ड कप में कुल 32 टीमें भाग लेंगी। जिनके बीच 48 लीग मैच जाएंगे। यहां अच्छा प्रदर्शन करने वाली 16 टीमें ही अगले दौर में पहुंचेंगी। सभी टीमों को 8 ग्रुप में बांटा गया है और लीग मैच के बाद हर ग्रुप में शुरुआती दो स्थानों पर रहने वाली टीमें टॉप 16 राउंड में इसके बाद आठ टीमों के बीच क्वार्टर फाइनल मैच होंगे। 14 और 15 दिसंबर को सेमीफाइनल मैच होंगे। सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमें 17 दिसंबर को तीसरे स्थान के लिए भिड़ेंगी। वहीं टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 18 दिसंबर को खेला जाएगा।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines