---विज्ञापन---

क्रिकेट

IPL 2023: टी 20 विश्वकप फाइनल का ‘हीरो’ अब आईपीएल में मचाएगा धमाल…हो सकती है करोड़ों की बारिश

IPL 2023 (इंडियन प्रीमियर लीग) के लिए इसी साल दिसंबर में मिनी ऑक्शन होने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंग्लैंड टीम के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स इस साल ऑक्शन के लिए अपना नाम दे सकते हैं। उन पर कई फ्रेंचाइजी की नजर है। मिनी ऑक्शन में उनको बड़ी राशि मिलने की उम्मीद है। […]

IPL 2023 (इंडियन प्रीमियर लीग) के लिए इसी साल दिसंबर में मिनी ऑक्शन होने की संभावना है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंग्लैंड टीम के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स इस साल ऑक्शन के लिए अपना नाम दे सकते हैं। उन पर कई फ्रेंचाइजी की नजर है। मिनी ऑक्शन में उनको बड़ी राशि मिलने की उम्मीद है। बेन स्टोक्स टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल के हीरो हैं।

अभी पढ़ें खुशखबरी! टी20 वर्ल्ड कप में हार के बाद भारतीय टीम में फिर होगी MS Dhoni की वापसी, इस भूमिका में आ सकते हैं नजर!

---विज्ञापन---

सभी टीमें को बेन स्टोक्स में दिलचस्पी 

बेन स्टोक्स ने हाल में टी20 विश्व कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ मैच विनिंग परी खेली है। वह अंत तक खड़े रहे और 52 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। इसके बाद से ही पूरी दुनिया स्टोक्स की जमकर तारीफ कर रही है और सभी फ्रेंचाइजी स्टोक्स को अपनी टीम में शामिल करना चाहते हैं।

https://twitter.com/topedge_cricket/status/1592382514337050627?s=20&t=uDy8u4YyMYrAJlsWn5MJow

---विज्ञापन---

आईपीएल 2022 नहीं खेले थे बेन स्टोक्स

बेन स्टोक्स आईपीएल के अगले सीजन में खेलेंगे या नहीं? इसको लेकर उनकी ओर से कोई बयान नहीं आया है। फ्रेंचाइजी टीमों को बेन स्टोक्स की हामी भरने का इंतजार है। आपको बता दें कि IPL 2022 में इंग्लैंड के बेहतरीन ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने हिस्सा नहीं लिया था।

अभी पढ़ें शोएब के Tweet से नया Twist… तलाक की खबरों के बीच ‘शौहर’ ने सानिया मिर्जा को ऐसे किया बर्थडे विश

---विज्ञापन---

बेन स्टोक्स का IPL करियर

बेन स्टोक्स ने आईपीएल में अब तक 43 मैच खेले हैं। जिनकी 42 पारियों में 920 रन बनाए हैं। इस दौरान 107 रन उनका बेस्ट स्कोर है। बेन स्टोक्स आईपीएल में 134.5 के स्ट्राइकरेट से रन बनाते हैं। अपने आईपीएल करियर में स्टोक्स 2 शतक और 2 अर्धशतक जड़ चुके हैं। खास बात ये भी है कि 43 मैचों की 37 पारियों में उन्होंने गेंदबाजी भी की है, जहां वे 28 विकेट निकालने में सफल हुए हैं।

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Nov 15, 2022 12:42 PM
End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola