FIFA World Cup 2022: अर्जेंटीना या स्पेन नहीं! Lionel Messi के मुताबिक ये दो टीमें जीत सकती है फीफा वर्ल्ड कप 2022

FIFA World Cup 2022 Lionel Messi Retirement

FIFA World Cup 2022 Lionel Messi Retirement

FIFA 2022: फुटबॉल के महाकुंभ फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) के आयोजन के लिए कतर तैयार है। इस टूर्नामेंट की शुरूआत 21 नवंबर 2022 को होगी। ये वर्ल्ड कप अर्जेंटिना के खिलाड़ी और भारत में सबसे मशहूर फुटबॉलर में से एक लियोनल मैसी ( Lionel Messi) के लिए बेहद खास है क्योंकि ये उनका आखिरी विश्वकप होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

टूर्नामेंट में भाग ले रही वैसे तो सभी टीमें दावेदार हैं लेकिन अर्जेंटिना के स्टार खिलाड़ी लियोनल मेसी के मुताबिक इस साल विश्वकप जीतनें की दो ही टीमें सही मायने में दावेदार हैं। उनके मुताबिक फीफा 2022 की ट्रॉफी पांच बार की चैंपियन ब्राजील या फिर डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस जीत सकती हैं। मेसी के मुताबिक इन दोनों टीमों के पास कोर ग्रूप के खिलाड़ी हैं जो कि लंबे समय से टीम के साथ हैं और टूर्नामेंट को जीताने के काबिल हैं।

मेसी ने कहा कि “हम हमेशा एक ही महान टीम कहते हैं … लेकिन, अगर मुझे चुनना है, तो ब्राजील और फ्रांस विश्व कप जीतने के लिए दो महान उम्मीदवार हैं। उनके पास एक ही खिलाड़ियों का समूह लंबे समय से अच्छा काम कर रहा हैं।

विज्ञापन

बेहतरीन फॉर्म में अर्जेंटीना

वास्तव में, अर्जेंटीना शानदार फॉर्म के साथ विश्व कप में प्रवेश कर रहा है। वे 2019 के बाद से लगातार 35 मैचों में नाबाद रहे हैं, और सबसे अधिक मैचों में नाबाद रहने वाली अंतरराष्ट्रीय टीम के रूप में इटली के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए सिर्फ दो और मैच दूर हैं। 2021 में, वे कोपा अमेरिका जीतने में भी कामयाब रहे, इस प्रकार लियोनेल मेस्सी को उनकी पहली महाद्वीपीय ट्रॉफी दी गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ