नई दिल्ली: फ्रांस के फारवर्ड प्लेयर केलियन एम्बाप्पे ने रविवार को पोलैंड के खिलाफ खेले गए नॉकआउट मुकाबले में अपने दमदार प्रदर्शन से दंग कर दिया। एम्बापे ने दो गोल दागे और इसी के साथ उन्होंने पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पीछे छोड़ दिया। एम्बाप्पे ने विश्व कप गोल्स के मामले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पीछे छोड़ लियोनेल मेसी के 9 गोलों की बराबरी कर ली। फीफा विश्व कप कतर 2022 के 16 मुकाबलों के दौर में फ्रांस ने पोलैंड पर 3-1 से शानदार जीत दर्ज की।
और पढ़िए – FIFA World Cup 2022: हवा को चीर Memphis Depay ने दागा तूफानी गोल, गोलकीपर रह गया दंग, देखें वीडियो
90 वें मिनट के बाद रोनाल्डो को छोड़ा पीछे
23 वर्षीय एम्बाप्पे ने 74वें मिनट में गोल कर पुर्तगाल के रोनाल्डो के 8 विश्व कप गोल के रिकॉर्ड की बराबरी की। अतिरिक्त समय के पहले मिनट में उन्होंने रोनाल्डो को पछाड़ने के लिए एक और गोल किया और अर्जेंटीना के कप्तान मेसी की बराबरी की। एम्बाप्पे ने 2018 में अपने पहले विश्व कप में चार गोल किए थे।
19 साल की उम्र में दागा पहला विश्व कप गोल
फ्रांस ने रूस में उस वक्त वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। उस टूर्नामेंट में पेरू के खिलाफ उनके पहले गोल ने उन्हें 19 साल की उम्र में विश्व कप इतिहास में सबसे कम उम्र का फ्रेंच गोल करने वाला खिलाड़ी बना दिया था। एम्बाप्पे ने इस विश्व कप में चार साल पहले के अपने चार गोलों की संख्या को पार कर लिया है, जिससे वह गोल्डन बूट के लिए लीडरबोर्ड के शीर्ष पर पहुंच गए हैं।
विश्व कप में चार या अधिक गोल वाले पहले फ्रांसीसी खिलाड़ी
एम्बाप्पे कई विश्व कप में चार या अधिक गोल करने वाले पहले फ्रांसीसी खिलाड़ी भी हैं। 23 साल और 349 दिनों की उम्र में वह ब्राजील के दिग्गज पेले (1958 में 17 साल 249 दिन) के बाद विश्व कप नॉकआउट चरणों में पांच गोल करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी हैं। एम्बाप्पे ने कतर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले ग्रुप मैच में गोल कर अपना खाता खोला था। विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोजे के नाम दर्ज हैं। उन्होंने चार वर्ल्ड कप खेले और 24 मैचों में 16 गोल दागे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
363 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines