नई दिल्ली: फ्रांस के फारवर्ड प्लेयर केलियन एम्बाप्पे ने रविवार को फीफा विश्व कप कतर 2022 के नॉकआउट मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर दो गोल दाग दिए। उनके शानदार प्रदर्शन की बदौलत फ्रांस ने पोलैंड पर 3-1 से धमाकेदार जीत दर्ज की। इन दो गोल्स के बाद एम्बाप्पे के इस विश्व कप गोल्स की संख्या 5 हो गई और वे गोल्डन बूट की दौड़ में एकमात्र लीडर बन गए हैं।
इन फुटबॉलर्स को छोड़ा पीछे
23 वर्षीय एम्बाप्पे लियोनेल मेस्सी, एननर वालेंसिया, कोडी गक्पो, मार्कस रैशफोर्ड, अल्वारो मोराटा और ओलिवियर गिरौद के साथ बराबरी पर थे। गिरौद ने 44वें मिनट में एम्बाप्पे की मदद से पोलैंड के खिलाफ अपना तीसरा गोल किया। आधे घंटे बाद एम्बाप्पे ने पोलैंड के गोलकीपर वोज्शिएक स्ज़ेसनी को बीट कर दाएं पैर के कर्लर से गोल दाग फ्रांस को 2-0 से आगे कर दिया। उन्होंने स्टॉपेज टाइम के पहले मिनट में अपने टैली में एक और गोल जोड़ा।
और पढ़िए – FIFA World Cup 2022: 23 साल के एम्बाप्पे का हाहाकार, रोनाल्डो पीछे छोड़ इस स्टार फुटबॉलर के बराबर पहुंचे
और पढ़िए – FIFA World Cup 2022: Mbappe का पावर, गोलपोस्ट के कॉर्नर में जड़ दिया खतरनाक गोल, देखें वीडियो
डेनमार्क के खिलाफ दागे दो गोल
एम्बाप्पे ने कतर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले ग्रुप मैच में गोल कर अपना खाता खोला। उन्होंने डेनमार्क के खिलाफ भी दो गोल दागे थे। हालांकि अंतिम ग्रुप मैच में फ्रांस ट्यूनीशिया से 0-1 से हार गया। इस मैच में एमबाप्पे एक भी गोल नहीं कर सके, लेकिन जिस तरह से उन्होंने पोलैंड के खिलाफ प्रदर्शन किया, उसने देख दुनिया दंग है। चार साल पहले एम्बाप्पे ने अपने पहले विश्व कप अभियान में चार गोल किए थे, तब फ्रांस ने रूस में खिताब जीता था। उस टूर्नामेंट में पेरू के खिलाफ उनके पहले गोल ने उन्हें 19 साल की उम्र में विश्व कप इतिहास में सबसे कम उम्र का फ्रेंच गोल करने वाला खिलाड़ी बना दिया। गोल्डन बूट एक विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल दागने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
398 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines