---विज्ञापन---

FIFA World Cup 2022: Mbappe का पावर, गोलपोस्ट के कॉर्नर में जड़ दिया खतरनाक गोल, देखें वीडियो

नई दिल्ली: FIFA World Cup 2022 में एक से एक रोमांचक मोड़ सामने आ रहे हैं। दुनियाभर के स्टार फुटबॉलर अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों को दंग करते दिख रहे हैं। एक ऐसा ही नजारा फ्रांस और पोलैंड के बीच खेले गए नॉकआउट मुकाबले में सामने आया। Mbappe ने दागे दो गोल  इस मैच में […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: FIFA World Cup 2022 में एक से एक रोमांचक मोड़ सामने आ रहे हैं। दुनियाभर के स्टार फुटबॉलर अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों को दंग करते दिख रहे हैं। एक ऐसा ही नजारा फ्रांस और पोलैंड के बीच खेले गए नॉकआउट मुकाबले में सामने आया।

Mbappe ने दागे दो गोल 

इस मैच में फ्रांस के स्टार फुटबॉलर केलियन एम्बापे ने 2 खतरनाक गोल दागे। उनका 90वें मिनट के बाद किया गया गोल तो इतना हैरतअंगेज था कि गोलकीपर की शानदार डाइव लगाने के बाद भी वह इसे नहीं रोक सका। दरअसल, फ्रांस के फुटबॉलर पोलैंड पर पूरी तरह से हावी हो चुके थे। ऑलिवर ने 44वें मिनट में एक गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया था।

---विज्ञापन---

और पढ़िए FIFA World Cup 2022: हवा को चीर Memphis Depay ने दागा तूफानी गोल, गोलकीपर रह गया दंग, देखें वीडियो

---विज्ञापन---
और पढ़िए FIFA World Cup 2022: एम्बापे ने बुलेट की रफ्तार से दागे 2 गोल, पोलैंड को रौंद क्वार्टरफाइनल में पहुंचा फ्रांस

गोलपोस्ट के कॉर्नर में टकराई बॉल 

इसके बाद केलियन एम्बापे ने 74वें मिनट में टीम के लिए दूसरा गोल दागा। दो गोल से आगे चल रही फ्रांस को एम्बापे ने 90वें मिनट में तीसरा गोल दागकर शानदार बढ़त दिला दी। मार्कस थुराम बॉल को लेकर आगे बढ़े तो उन्होंने पोलैंड के फुटबॉलर्स को छकाते हुए एम्बापे को पास दे दिया। जैसे ही एम्बापे के पैरों के पास बॉल आई उन्होंने बुलेट की रफ्तार से इतना खतरनाक गोल दागा कि बॉल पोलैंड के फुटबॉलर्स को छकाते हुए बीच में से निकली और गोलपोस्ट के कॉर्नर में जाकर टकरा गई।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – FIFA World Cup 2022: नीदरलैंड ने महाशक्ति USA को दिनदहाड़े लूटा, 3-1 से शिकस्त देकर वर्ल्ड कप से किया बाहर

गोलकीपर की डाइव गई बेकार

पोलैंड के गोलकीपर ने इस तूफानी गोल को रोकने के लिए डाइव भी लगाई, लेकिन वे इसे रोकने में नाकाम साबित हुए। इस धमाकेदार गोल को देख कतर का स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। पोलैंड के फुटबॉलर रॉबर्ट लेवानडॉस्की ने 90+9वें मिनट में गोल दागा। हालांकि उनके इस गोल का मैच के नतीजे पर कोई असर नहीं पड़ा और पोलैंड फ्रांस से हारकर वर्ल्ड कप से बाहर हो गई।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

और पढ़िए FIFA World Cup 2022 से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Dec 04, 2022 11:18 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola