नई दिल्ली: लियोनल मेसी का सपना पूरा हो गया। 36 साल बाद अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल जीता। सांसे रोक देनी वाले फाइनल मुकाबले में बाजी अर्जेंटीना ने मार ली। नतीजा पेनल्टी शूटआउट से आया। केवल 97 सेकंड के अंतराल में एम्बाप्पे के शानदार लेट डबल गोल ने मेसी और डि मारिया के पहले हाफ के स्ट्राइक को अतिरिक्त समय के लिए मजबूर कर दिया।
पेले ने सोशल मीडिया पर मेसी के लिए खास संदेश दिया
23 वर्षीय ने मैच में तबाही मचा दी। अर्जेंटीना ने अंततः पेनल्टी शूटआउट के माध्यम से फ्रांस को 4-2 से हराकर 36 वर्षों में अपनी पहली विश्व कप ट्रॉफी जीती। फाइनल के बाद ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर पेले ने सोशल मीडिया पर मेसी के लिए खास संदेश दिया है। पेले सांस संबंधी दिक्कतों का उपचार कराने के लिए अभी अस्पताल में भर्ती हैं।
पेले ने अर्जेंटीना को बधाई दी और स्वीकार किया कि मेसी ट्रॉफी जीतने के योग्य थे। उन्होंने 1966 के बाद विश्व कप फाइनल में अपनी तरह की पहली हैट्रिक बनाने के लिए एम्बाप्पे की भी सराहना की।
और पढ़िए – FIFA World Cup 2022: Lionel Messi ने विश्वकप जीतने के बाद अपनी मां को लगाया गले, देखें ये दिल छू लेने वाला वीडियो
“डिएगो अब मुस्कुरा रहे होंगे”
पेले ने लिख “आज फ़ुटबॉल हमेशा की तरह एक आकर्षक तरीके से अपनी कहानी बयां की। मेसी ने अपना पहला विश्व कप जीता, जिसका वो हकदार था। मेरे प्रिय मित्र एम्बाप्पे ने फाइनल में चार गोल किए। हमारे खेल के भविष्य के लिए इस तमाशे को देखना क्या ही उपहार था। और मैं अविश्वसनीय अभियान के लिए मोरक्को को बधाई देने से नहीं चूक सकाता। अफ्रीका को चमकते देखना शानदार है। बधाई हो अर्जेंटीना! निश्चित तौर पर डिएगो अब मुस्कुरा रहे होंगे।”
और पढ़िए – FIFA World Cup: क्या इन संयोग की वजह से जीती मेसी की टीम अर्जेंटीना, जानकर रह जाएंगे हैरान
ये फाइनल कुछ अलग था
कतर वर्ल्ड कप का फाइनल अब तक का सबसे रोमांचक फाइनल था। मैच के पहले हाफ में अर्जेंटीना ने दो गोल कर दिया। लगा मैच खत्म हो गया, लेकिन एम्बाप्पे दूसरे हाफ में 2 मिनट में दो गाल दोगकर मैच में रोमांच भर दिया। एक्सट्रा टाइम में दोनों टीमों ने 1-1 गोल किया। इसके बाद मैच का परिणाम पेनल्टी शूटआउट से निकला।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
2 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
97 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
230 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
333 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
355 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
391 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
404 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
423 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
423 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
430 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines