FIFA Best Men's Player Award: मेसी, एम्बाप्पे या बेंजेमा, कौन जीतेगा ये नई रेस?

FIFA Best Men's Player Award lionel messi kylian mbappe karim benzema

FIFA Best Men's Player Award lionel messi kylian mbappe karim benzema

नई दिल्ली: कतर में फीफा वर्ल्ड कप के बाद एसोसिएशन फुटबॉल की इंटरनेशनल गवर्निंग बॉडी ने सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी पुरस्कार के लिए तीन-खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की है। पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के सुपरस्टार लियोनल मेसी, कैलियन एम्बाप्पे और रियल मैड्रिड के कप्तान करीम बेंजेमा को 2022 के लिए फीफा बेस्ट मेंस प्लेयर अवॉर्ड के लिए तीन उम्मीदवारों के रूप में घोषित किया गया है। फीफा 27 फरवरी को पेरिस में आयोजित समारोह में सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी पुरस्कार के विजेता को ताज पहनाएगा।

विज्ञापन

मेसी और एम्बाप्पे के बीच कड़ी टक्कर

जानकारी के अनुसार, 8 अगस्त 2021 से 18 दिसंबर 2022 तक फुटबॉल में सबसे शानदार प्रदर्शन करने वाले बेंजेमा, मेसी या एम्बाप्पे को प्रसिद्ध ट्रॉफी दी जाएगी। पीएसजी स्टार मेसी और एमबाप्पे दिसंबर में फीफा विश्व कप फाइनल का हिस्सा बने थे। जबकि रियल मैड्रिड फारवर्ड बेंजेमा ने यूईएफए चैंपियंस लीग के पिछले सीजन में ला लीगा जायंट्स को रिकॉर्ड 14वां यूरोपीय खिताब दिलाने में मदद की।

विज्ञापन

जूरी में ये लोग शामिल

इससे पहले जूरी पैनल ने सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष खिलाड़ी पुरस्कार के लिए 14 खिलाड़ियों को चुना था। अर्जेंटीना के कप्तान मेसी, फ्रेंच फारवर्ड म्बाप्पे और बैलोन डी’ओर विजेता बेंजेमा शेष तीन फाइनलिस्ट हैं जिन्हें एक अंतरराष्ट्रीय जूरी द्वारा चुना गया है। इस जूरी में पुरुषों की राष्ट्रीय टीम के कोच, पुरुषों की राष्ट्रीय टीम के कप्तान, फुटबॉल पत्रकार और फीफा की आधिकारिक वेबसाइट पर वोट डालने वाले प्रशंसक शामिल हैं।

विज्ञापन

बेंजेमा की संभावना कम

हालांकि पिछले साल रियल मैड्रिड के साथ शानदार सीजन के बाद बैलन डी’ओर पुरस्कार जीतने के बावजूद बेंजेमा पेरिस में प्रसिद्ध फीफा ट्रॉफी जीतने के लिए प्रबल दावेदार नहीं हैं। चोट के कारण ये खिलाड़ी फीफा विश्व कप 2022 से चूक गया था। बेंजेमा की अनुपस्थिति में पीएसजी फॉरवर्ड एम्बाप्पे ने फ्रांस को फीफा विश्व कप के फाइनल में पहुंचाया। एम्बाप्पे ने कतर विश्व कप में आठ गोल दागकर गोल्डन बूट पुरस्कार जीता। हालांकि, फीफा विश्व कप 2022 के रोमांचक फाइनल में मेसी की अर्जेंटीना ने एमबाप्पे-स्टारर फ्रांस को बाहर कर दिया गया। मेसी को गोल्डन बॉल से सम्मानित किया गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ