नई दिल्ली: पाकिस्तान ने नीदरलैंड को 3-0 से सीरीज हराया। आखिरी मैच में नीदरलैंड की टीम ने लड़ाई की लेकिन हार को नहीं टाल सकी। तीसरे मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। इस दौरान पाकिस्तानी फैंस भी अपनी टीम को सपोर्ट करते हुए नजर आए।
अभी पढ़ें – पुरुषों के बाद होगा महिलाओं का एशिया कप 2022, जानिए शेड्यूल
तीसरे मैच के दौरान एक फैन ने जो किया उसे देख सब हैरान रह गए। दरअसल शादाब खान और हैरिस राउफ को लास्ट मैच में आराम दिया गया था। दोनों खेल रहे खिलाड़ियों के लिए ड्रिंक्स ले जाने का काम कर रहे थे। मैच के दौरान एक फैन बाउंड्री लाइन के पास पहुंचा और जब ये खिलाड़ी ड्रिंक्स लेकर जा रहे थे, तो फैन ने तुरंत उसमें से दो बोतल उठा ली। इस पर हैरान होकर शादाब ने कहा, ”एक ही पकड़ ना। हालांकि हैरिस खुश नहीं नजर आए।
https://twitter.com/Shadab_senpai/status/1561631484083159040?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1561631484083159040%7Ctwgr%5Ed6f20e4d89110edd344158afd4c94704b5f0b781%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.livehindustan.com%2Fcricket%2Fstory-pak-vs-ned-no-selfie-or-autograph-fan-takes-energy-drink-from-pakistani-player-watch-reaction-6980167.html
अभी पढ़ें – IND vs PAK के बीच होने वाला मुकाबला कौन जीतेगा? शाहिद अफरीदी ने दिया ये जवाब
फैन बोतल लेकर सीधे वहां से निकल लिया। वे भी हंस रहा था। सीरीज क्लीन स्वीप करने के बाद पाकिस्तान को वनडे रैंकिंग में भी फायदा हुआ और टीम 107 रेटिंग के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है। मैच की बात करें तो पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 206 रन बनाए थे, इसके जवाब में नीदरलैंड की टीम 197 रन बनाकर सिमट गई थी। कप्तान बाबर आजम ने सर्वाधिक 91 रन बनाए। नसीम शाह ने 5 और मोहम्मद वसीम ने 4 विकेट झटके।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
80 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
214 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
316 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
339 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
375 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
387 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
406 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
406 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
413 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
424 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines