ENG vs SA: चीते की तरह बॉल पर झपटे स्टुअर्ट ब्रॉड, एक हाथ से लपक लिया अद्भुत कैच, देखें वीडियो

eng vs sa test stuart broad

नई दिल्ली: इंग्लैंड के लॉर्ड्स मैदान पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट खेला जा रहा है। इंग्लैंड को पहली पारी में 165 रन पर ऑलआउट करने के बाद साउथ अफ्रीका ने तीसरे दिन 326 रन बनाए। तीसरे दिन मैच में कई रोमांचक नजारे देखने को मिले। एक ऐसा ही नजारा उस वक्त सामने आया, जब कैगिसो रबाडा 9 गेंदों में 3 रन बनाकर खेल रहे थे। साउथ अफ्रीका की टीम 7 विकेट पर 289 रन बनाकर खेल रही थी।

विज्ञापन

ब्रॉड ने लपका शानदार कैच

विज्ञापन

बारी थी 78वें ओवर की। मैथ्यू पॉट्स ने जैसे ही इस ओवर की तीसरी गेंद डाली, रबाडा ने इसे कवर और मिडऑफ के बीच से निकालना चाहा, लेकिन यहां खड़े फील्डर स्टुअर्ट ब्रॉड गेंद पर इस तरह लपके, मानो चीता अपने शिकार की ओर लपकता है। ब्रॉड ने एक हाथ से शानदार कैच लपक कर रबाडा को पवेलियन रवाना कर दिया। ब्रॉड का ये कैच क्रिकेट के गलियारों में चर्चा का विषय बन रहा है।

विज्ञापन

41 रन पर गिर गए दो विकेट 

मैच की बात की जाए तो तीसरे दिन इंग्लैंड के दो विकेट 14 ओवर में 41 रन पर गिर चुके हैं। जैक क्रॉले 13 और ओली पोप 5 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। केशव महाराज ने 4 ओवर में 8 रन देकर दो विकेट लिए हैं। देखना दिलचस्प होगा कि मैच में अब क्या मोड़ सामने आते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ