David Warner: आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर टीम की कप्तानी करने के लिए तैयार हैं। वह खुद की कप्तानी पर लगे आजीवन प्रतिबंध को समाप्त करने के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) से चर्चा भी करेंगे। दरअसल, खराब फॉर्म से जूझ रहे एरोन फिंच ने रविवार को वनडे क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। अगले साल भारत में होने वाले 50 ओवर के विश्व कप के लिए महज 12 महीने का समय बचा है। ऐसे में बोर्ड पूर्व वनडे कप्तान आरोन फिंच की जगह यह जिम्मेदारी किसी अन्य खिलाड़ी को सौंपना चाहता है।
अभी पढ़ें – Video: हरभजन सिंह ने पत्नी गीता से कहा- ‘अपनी जुबान कटवा लो’, देखें वीडियो
चर्चा तो ये भी है कि ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम के कप्तान पैट कमिंस इस जिम्मेदारी को संभालने के लिये प्रबल दावेदार हैं, लेकिन यह निर्भर करेगा कि वह अपना कार्यभार संभाल सकेंगे या नहीं। बताया जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया टीम का कप्तान बनने की दौड़ में डेविन वॉर्नर भी शामिल हो सकते हैं, क्योंकि कई पूर्व और मौजूदा खिलाड़ियों ने उनके आजीवन प्रतिबंध को समाप्त करने की बात कही है।
डेविड वार्नर ने कही बड़ी बात
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डेविड वार्नर ने आगे कहा, ”मेरी जो भी स्थिति है वो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के हाथों में है। मैं सिर्फ यह बात सोच सकता हूं कि मैं क्या कर सकता हूं। अभी मेरे पास बल्ला है और उससे मैं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के लिए ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की कोशिश कर सकता हूं। मेरा फोन यहां है, जो भी हुआ वो पास्ट में हुआ। अब नया बोर्ड है और मैं उनके साथ बैठकर बात करने के लिए तैयार हूं।”
डेविड वॉर्नर ने कहा- जिम्मेदारी दिया जाना सम्मानजनक होगा
डेविड वॉर्नर ने भी कहा कि ”मुझे फिर से कप्तानी की जिम्मेदारी दिया जाना सम्मानजनक होगा। मेरी इस पर कोई चर्चा नहीं हुई है। लेकिन मुझे लगता है कि अगर कप्तानी का मौका मिलता है तो यह सम्मानजनक होगा। मैंने निक हॉकले से बात की है, हम मिलने की कोशिश करेंगे। इस समय यह बहुत मुश्किल है, लेकिन मुझे भरोसा है कि अगले दो हफ्तों में हम शायद ऐसा कर पाएंगे, लेकिन किसी भी चीज के लिए जल्दबाजी नहीं है”।
अभी पढ़ें – गीता बसरा ने पति हरभजन सिंह से कहा- ‘तू मुझसे दुखी, मैं तुझसे दुखी’…तेजी से वायरल हो रहा ये VIDEO
आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रीका में साल 2018 में गेंद से छेड़छाड़ मामले के बाद पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ से कप्तानी छीन ली गयी। उन्हें दो वर्षों तक आस्ट्रेलिया की अगुआई करने से प्रतिबंधित कर दिया गया था, जबकि वॉर्नर को इससे कहीं कड़ी सजा दी गयी और उनकी कप्तानी पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया था।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन करेंगे उद्घाटन
73 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, दोनों सदनों में आएगा अभिनंदन प्रस्ताव
206 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
309 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
332 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
368 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
380 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
399 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
399 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
406 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
417 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines