CWG 2022 Medal Tally: 71 मेडल के साथ टॉप पर ऑस्ट्रेलिया, जानिए 9 मेडल जीत चुका भारत किस नंबर पर है?

Untitled(6)

CWG 2022 Medal Tally: बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के चार दिन बीत चुके हैं। आज पांचवा दिन है। पिछले चार दिनों में कई इवेंट हो चुके हैं और दर्जनों मेडल भी बंट चुके हैं। फिलहाल मेडल टैली में ऑस्ट्रेलिया ही शीर्ष पर है और उसके मेडलों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक कुल 71 मेडल अपने नाम कर लिए हैं। दूसरे नंबर पर इंग्लैंड (54) और तीसरे पर न्यूजीलैंड (24) है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छटवें स्थान पर है भारत

मेडल टैली में भारत छटवें स्थान पर है। भारत के लिए चौथा दिन भी मेडल लेकर आया। चौथे दिन 3 मेडल आए। वहीं कुच मेडलों पर भारत का नाम पक्का हो गया। कॉमनवेल्थ गेम्स के 22वें एडिशन (Commonwealth Games-2022) में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। यही वजह है कि भारत के मेडल जीतने का सिलसिला भी लगातार जारी है। अभी बैडमिंटन और टेबल टेनिस में भी पदक पक्के हो गए हैं।

विज्ञापन

इन एथलीटों ने जीता गोल्ड

वेटलिफ्टिंग में भारत का कमाल लगातार जारी है. उसने इसी स्पर्धा में 3 गोल्ड मेडल हासिल किए हैं। ओलंपिक मेडलिस्ट मीराबाई चानू, युवा वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिनुंगा और वेटलिफ्टर अचिंत शुली ने गोल्ड जीता है।

विज्ञापन

सोमवार को 3 मेडल आए

भारत के खाते में सोमवार को जूडो खिलाड़ी सुशीला देवी और वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर ने पदक जोड़े। उनके अलावा जूडो में ही विजय कुमार ने ब्रॉन्ज जीता। इसके अलावा हरजिंदर कौर ने वेटलिफ्टिंग में ब्रॉन्ज अपने नाम किया, इस तरह चौथे दिन कुल तीन मेडल भारत की झोली में आए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ