CWG 2022: बॉक्सिंग में भारत के दो मेडल पक्के, मोहम्मद हुसामुद्दीन और नीतू गंगा ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

cwg 2022 boxing

नई दिल्ली: भारत के दो मेडल पक्के हो गए हैं। बॉक्सिंग में पुरुषों के 57 किग्रा फेदरवेट मुकाबले में भारत के मोहम्मद हुसामुद्दीन ने नामीबिया के ट्रागैन नेडेवेलो को 4-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसी के साथ भारतीय मुक्केबाज नीतू गंगा ने बुधवार को राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं के 48 किग्रा मुक्केबाजी वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर पदक पक्का कर लिया। दो बार की युवा स्वर्ण पदक विजेता 21 वर्षीय नीतू को एबीडी द्वारा विजेता घोषित किया गया था। आयरलैंड के प्रतिद्वंद्वी निकोल क्लाइड क्वार्टर फाइनल मैच के तीसरे और अंतिम दौर में हार गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हॉकी टीम की सेमीफाइनल में एंट्री
वहीं कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के छठे दिन भारतीय महिला हॉकी टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया। महिला पूल ए मैच में भारत ने कनाडा को 3-2 से शिकस्त दी। इसी के साथ टीम इंडिया की सेमीफाइनल में एंट्री हो गई है। भारत के लिए सलीमा टेटे ने तीसरे मिनट और नवनीत कौर ने 22वें मिनट में गोल किया।

विज्ञापन

भारतीय टीम ने हाफ टाइम तक 2-0 की बढ़त ले ली, लेकिन कनाडाई खिलाड़ियों ने वापसी की। ब्रिएन स्टेयर्स ने 23वें और हन्ना हॉन ने 39वें मिनट के गोलों के माध्यम से स्कोर को बराबर कर दिया। इसके बाद भारतीय टीम ने वापसी करते हुए एक और गोल कर बढ़त बना ली। जवाब में कनाडा बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सकी और भारतीय टीम ने मुकाबला 3-2 से जीत लिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ