CWG 2022: आज 'करो या मरो' का मुकाबला, जीतते ही सेमीफाइन में पहुंचेगी भारतीय टीम, इस प्लेयर को मिलेगा मौका!
Edited By Bhoopendra Rai

Edited By Bhoopendra Rai

CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज बारबाडोस से भिड़ेगी। आज अंतिम लीग मुकाबला है। यानी जो टीम जीतेगी वो सेमीफाइनल में जाएगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर खत्म होगा। यही वजह है कि हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) को अंतिम लीग मुकाबले में टीम के सभी खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
इस टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम हालांकि अच्छी शुरुआत नहीं थी। भारत को पहले ही मैच में टी20 की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से 3 विकेट से हार मिली थी, लेकिन दूसरे मैच में टीम इंडिया ने कमबैक किया और पाकिस्तान के खिलाप 8 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की।
वहीं बारबाडोस की महिला टीम ने टूर्नामेंट में शुरुआत बेहतर की थी। इस टीम ने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर उलटफेर किया था। हालांकि दूसरे मुकाबले में उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार मिली। दूसरा मैच कंगारू टीम ने 9 विकेट से जीता था। आज होने वाले मैच के जरिए सेमीफाइनल में एंट्री के लिए भारतीय महिला टीम पूरी तरह तैयार है।
ऑस्ट्रेलिया की टीम लगातार 2 मैच जीतकर अंतिम-4 में पहुंच चुकी है। वहीं पाकिस्तान की टीम रेस से बाहर हो चुकी है।
आज के मैच में टीम की ऑलराउंडर और बेहद मजबूत कड़ी पूजा वस्त्राकर शामिल हो सकती हैं। वह कोरोना के कारण पहले 2 मैच में नहीं खेल सकी थीं। कोरोना से ठीक होकर वह बर्मिंघम पहुंच चुकी हैं। यही वजह है कि उनके इस मुकाबले में खेलने की उम्मीद है.
और पढ़िए – सूर्या के यह 2 शानदार शॉट आपका दिल जीत लेंगे, बार-बार देखने को मजबूर हो रहे लोग, आपने देखा क्या?
बारत के लिए स्मृति मंधाना ने 2 मैच में एक अर्धशतक के सहारे सबसे अधिक 87 रन बनाए हैं। वहीं ओपनिंग बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने 152 के स्ट्राइक रेट से 64 रन बनाए हैं। कप्तान हरमनप्रीत कौर को एक ही मैच में मौका मिला और उन्होंने 52 रन की शानदार पारी खेली। इन तीनों ही बल्लेबाजों से एक बार फिर तूफानी पारी की उम्मीद भारतीय क्रिकेट फैन कर रहे हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: