Jonny Bairstow: इस बड़े टूर्नामेंट से जॉनी बेयरस्टो ने नाम लिया वापस, सामने आयी ये वजह
Edited By Bhoopendra Rai

Edited By Bhoopendra Rai

Jonny Bairstow: द हंड्रेड टूर्नामेंट का दूसरा 3 अगस्त यानी आज से शुरू हो रहा है। इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड के स्टार तूफानी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो नहीं खेलेंगे। टूर्नामेंट के शुरू होने ठीक 1 दिन पहले उन्होंने नाम वापस ले लिया है।
जॉनी बेयरस्टो अपने आपको साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए पूरी तरह से फिट रखना चाहते हैं और इसी वजह से 100 गेंदों वाले इस टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे। बेयरेस्टो के मुताबिक बिजी शेड्यूल की वजह से उन्हें एक ब्रेक की जरूरत है।
और पढ़िए – 17 साल बाद इंग्लैंड टीम जाएगी पाकिस्तान, एशिया कप के बाद खेलेगी 7 मैचों की T20 सीरीज, जानिए शेड्यूल
इसलिए लिया ब्रेक
इंग्लैंड के लिए जॉनी बेयरस्टो का हालिया फॉर्म काफी शानदार रहा था। उन्होंने कुल चार शतक और एक अर्धशतक लगाया। इस दौरान वो लगातार क्रिकेट खेले और शायद यही वजह है कि अब वो थोड़ा ब्रेक चाहते हैं। इसी वजह से द हंड्रेड टूर्नामेंट से नाम वापस लिया है।
बेयरस्टो ने जाहिर की निराशा
बेयरस्टो ने द हंड्रेड टूर्नामेंट में नहीं खेलने को लेकर निराशा जाहिर भी की है। स्काई स्पोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने कहा, ‘मुझे काफी दुख है कि इस साल मैं द हंड्रेड टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाऊंगा।
पिछले साल इसमें खेलकर मुझे काफी मजा आया था। हालांकि इस बार मैं पिछले कुछ महीने से काफी बिजी था, क्योंकि शेड्यूल काफी टाइट था। इसलिए साउथ अफ्रीका सीरीज से पहले मुझे थोड़े ब्रेक की जरूरत है। वेल्स फायर की मेंस और वुमेंस टीम को शुभकामनाएं। मैं आपको लगातार बाहर से सपोर्ट करता रहूंगा।’
और पढ़िए – सूर्या के यह 2 शानदार शॉट आपका दिल जीत लेंगे, बार-बार देखने को मजबूर हो रहे लोग, आपने देखा क्या?
1 महीने चलेगा टूर्नामेंट
द हंड्रेड टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 3 सितंबर को खेला जाएगा। यानि पूरे एक महीने तक द हंड्रेड का ये सीजन चलेगा। कुल आठ टीमें इस टूर्नामेंट का हिस्सा होंगी। ये आठ टीमें बर्मिंघम फोनिक्स, लंदन स्प्रिट, मैनचेस्टर ओरिजिनल्स, नॉर्दन सुपरचार्जर्स, ओवन इनविसिबल, साउदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और वेल्स फायर हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: