Bangladesh ने किया बड़ा उलटफेर, WTC प्वाइंट्स टेबल में भारत को हुआ नुकसान

बांग्लादेश ने टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया है। इससे भारत को भी झटका लगा है। भारत को प्वाइंट्स टेबल में नुकसान पहुंचा है।

WTC 2025 Bangladesh Upset by defeating New Zealand India suffered losses

Image Credit- Social Media

India loss due to Bangladesh victory: बांग्लादेश ने टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को हराकर इतिहास रच दिया है। बांग्लादेश ने कीवी टीम को 150 रनों से मात देकर भारत को प्वाइंट्स टेबल में नीचे धकेल दिया है। ऐसे में भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से बाहर का रास्ता भी देखना पड़ सकता है। बता दें कि साल 2025 में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में प्वाइंट्स टेबल के टॉप 2 में रहने वाली टीमें ही फाइनल मुकाबला खेलेगी। भारतीय टीम आज से पहले इस प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर थी, लेकिन अब बांग्लादेश ने भारत को पीछे कर दिया है।

विज्ञापन

प्वाइंट्स टेबल में भारत से ऊपर बांग्लादेश

बता दें कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में पहले स्थान पर पाकिस्तान है। पाकिस्तान 2 में से दोनों मुकाबले अपने नाम कर पहले स्थान पर विराजमान है। अभी तक 2 में से एक जीत के साथ भारतीय टीम दूसरे स्थान पर थी, लेकिन अब बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को हराकर भारत का जगह छीन लिया है और भारत को अब तीसरे स्थान पर खिसका दिया है। बांग्लादेश अब प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर आ गया है। बता दें कि साल 2025 में होने वाली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में टॉप की सिर्फ दो ही टीमें क्वालीफाई कर सकेगी। ऐसे में बांग्लादेश ने भारत को तगड़ा झटका दे दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

टॉप पर पाकिस्तान की टीम

भारत को फिर से टॉस 2 में जगह बनाने के लिए साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज करनी होगी। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 26 दिसंबर से खेला जाएगा। इस मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली के अलावा मोहम्मद शमी जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी खेलते नजर आएंगे। भारतीय टीम को कैसे भी करके इस सीरीज पर अपना कब्जा जमाना होगा, तभी भारत टॉप 2 में रह पाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ