---विज्ञापन---

वरमाला डालने को इतने ऊपर कूदा दूल्हा, दुल्हन को भूला, वायरल हुआ वीडियो

Wedding Viral Video : दूल्हे ने भरे मंडप में दुल्हन को वरमाला पहनाने के लिए सोफे पर चढ़ कर लम्बी छलांग लगाई। वहां मौजूद सभी लोग ये देखकर हंसने पर मजबूर हो गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

---विज्ञापन---

Wedding Viral : भारतीय शादी में कई तरह के रीति- रिवाज होते हैं। सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े अजीबोगरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिसमें से कुछ दूल्हा या दुल्हन फेमस होने के लिए कूछ अतरंगी कारनामे करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे। वीडियो में एक दूल्हा, दुल्हन को वरमाला पहनाने के लिए सोफे पर छलांग लगाता दिखाई दे रहा है। दूल्हे के इस अंदाज को देखकर लोग अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं।

 वायरल हो रहा है दूल्हे का वीडियो

वीडियो में दिखाई दे रह है कि जयमाला का कार्यक्रम चल रहा है। जिसमें पहले दुल्हन, दूल्हे को वरमाला पहनाती है और जब दूल्हे की बारी आती है तो घर वाले दुल्हन को मजाक में ऊपर उठा लेते हैं। दूल्हा वरमाला पहनाने के लिए सोफे पर चढ़ गया और लंबी छलांग लागते हुए दुल्हन पर कूद गया। दूल्हे की इस हरकत से दूल्हन गिर पड़ी, यहां तक कि दूल्हा खुद भी गिरते-गिरते बचा।

---विज्ञापन---

इस वीडियो को @Sarita_sarawag नाम के अकाउंट नाम से शेयर किया गया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा है और हजारों से अधिक लोगों ने लाइक किया है। ये 16 सेकेंड्स का वीडियो लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया है। इस पर लोग मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।


एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट किया कि ऐसे लगता है कि दूल्हा सरकारी नौकरी वाला है, पत्नी से कैसे हार मान सकता है। एक अन्य ने लिखा, ‘वरमाला पहनाने का प्रोग्राम था या दुल्हन को ऊपर उठाने का रिकॉर्ड बनाना था।’ एक अन्य ने लिखा कि शादी से पहले कुछ ज्यादा ही उछल रहा है। एक यूजर ने लिखा कि शादी का मंडप कब युद्ध का मैदान बन जाए, ये पता नही चलता। सावधानी के साथ करें मजाक।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : सोसाइटी में खेल रही बच्ची पर टूट पड़ा जर्मन शेफर्ड, मां ने बचाई जान

एक अन्य यूजर ने शख्स को उड़ता हुआ दूल्हा बताया तो वहीं एक ने कहा कि और दिखाओ होशियारी, शेर को सवा शेर मिल गया। एक यूजर ने लिखा कि आखिरी बार फड़फड़ाता हुआ,हंसता ,खेलता, जीवन का खुलकर के आनंद लेता इंसान। इसके बाद इसके अंदर भी गंभीरता आ जाएगी।

First published on: Apr 30, 2024 03:42 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola