World Cup 2023: विश्व कप से पहले 2 वार्म-अप मैच खेलेगी टीम इंडिया, सभी 10 टीमों का शेड्यूल हुआ जारी
Edited By Bhoopendra Rai

World Cup 2023 Team India
Edited By Bhoopendra Rai

World Cup 2023 Team India
World Cup 2023: भारत में होने वाले वनडे विश्व कप की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस विश्व कप से पहले सभी टीमें वार्म अप मैच खेलेंगी। इसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है। टीम इंडिया इंग्लैंड और नीदरलैंड के खिलाफ वार्म अप मुकाबले में दम दिखाएगी। विश्व कप में शामिल सभी दस टीमें 2-2 वार्म-अप मुकाबले खेलेंगी। शेड्यूल के अनुसार, वार्म अप मैचों का आयोजन 29 सितम्बर से 3 अक्टूबर के बीच होगा। जिनमें सभी टीमें अपने 15 खिलाड़यों को मैदान में उतार सकेंगी।
1. गुवाहाटी
2. हैदराबाद
3. तिरुवनंतपुरम
वार्म-अप मैचों में टीम इंडिया इंग्लैंड और नीदरलैंड से भिड़ेगी। भारतीय टीम पहला मुकाबला 30 सितम्बर को गुवाहाटी में खेलेगी। जिसमें पिछले बार की विश्व विजेता टीम इंग्लैंड सामने होगी। वहीं 3 अक्टूबर को भारत का मुकाबला नीदरलैंड से होगा। वार्म-अप मैच दोपहर 2 बजे से शुरू होंगे।
29 सितंबर
30 सितंबर
2 अक्टूबर
3 अक्टूबर
भारत में होने वाले वनडे विश्व कप का आगाज 5 अक्टूबर से होगा। टीम इंडिया इस वर्ल्ड कप में पहला मुकाबला पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्टूबर को खेलेगी। इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच 14 अक्टूबर को बड़ा मैच होगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: