---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

World Cup 2023: सेमीफाइनल की तस्वीर साफ, पाकिस्तान बाहर; कब, कहां और कैसे देख पाएंगे मैच

World Cup 2023 Semifinals: वर्ल्ड कप 2023 के दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों का शेड्यूल अब साफ हो चुका है। पाकिस्तान की टीम रेस से बाहर हो गई है।

---विज्ञापन---

World Cup 2023 Semifinals: भारत में खेले जा रहे वर्ल्ड कप 2023 की तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो चुकी है। पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड के खिलाफ मैच खत्म होने से पहले ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है। न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी है। अब इसी के साथ जानते हैं सेमीफाइनल का पूरा शेड्यूल और लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी सभी जानकारी।

क्या है सेमीफाइनल का पूरा शेड्यूल?

  1. पहला सेमीफाइनल- भारत बनाम न्यूजीलैंड, 15 नवंबर (मुंबई, वानखेड़े)
  2. दूसरा सेमीफाइनल- साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया, 16 नवंबर (कोलकाता, ईडेन गार्डेन्स)

यह भी पढ़ें:- AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया की लगातार 7वीं जीत, हारकर भी बांग्लादेश को मिली खास ‘एंट्री’

---विज्ञापन---

कहां और कैसे देख सकते हैं सेमीफाइनल की Live Streaming?

अगर सेमीफाइनल मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग की बात करें तो इन मैचों का लाइव प्रसारण फैंस स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। वहीं मोबाइल यूजर्स फ्री में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर दोनों सेमीफाइनल मैचों का लीग राउंड की तरह ही लुत्फ उठा सकते हैं। इतना ही नहीं मैच से जुड़े सभी अन्य अपडेट्स और लाइस स्कोर के लिए आप News 24 Sports के साथ जुड़े रह सकते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:- World Cup 2023: टीम इंडिया का सेमीफाइनल में ‘डरावना’ रिकॉर्ड, 12 साल से है जीत का इंतजार

---विज्ञापन---

न्यूजीलैंड से रहना होगा सावधान

टीम इंडिया एक बार फिर से न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में आमने-सामने होगी। फैंस के दिल में एक बार फिर से 2019 की हार का जख्म ताजा हो गया है। इतना ही नहीं टीम इंडिया तीन बार कीवी टीम से आईसीसी नॉकआउट में भिड़ी थी हर बार उसे हार मिली है। ऐसे में भारतीय टीम इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए पहली बार न्यूजीलैंड को आईसीसी नॉकआउट में मात देने उतरेगी। इससे पहले भारत को चैंपियंस ट्रॉफी 2000 फाइनल, वनडे वर्ल्ड कप 2019 सेमीफाइनल और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार मिली थी।

First published on: Nov 11, 2023 07:24 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola