AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया की लगातार 7वीं जीत, हारकर भी बांग्लादेश को मिली खास 'एंट्री'

AUS vs BAN, World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप 2023 में लगातार सातवीं जीत के साथ सेमीफाइनल की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं।

AUS vs BAN World Cup 2023 Mitchell Marsh Century Bangladesh Champions Trophy 2025 Qualifications

AUS vs BAN World Cup 2023 Mitchell Marsh Century Bangladesh Champions Trophy 2025 Qualifications

विज्ञापन

AUS vs BAN, World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लीग राउंड में लगातार अपनी सातवीं जीत दर्ज करते हुए पहले चरण का सफर खत्म कर लिया है। जबकि बांग्लादेश की टीम सातवीं हार के साथ वनडे वर्ल्ड कप 2023 से बाहर हो गई है। लेकिन बांग्लादेश की टीम को पॉइंट्स टेबल में आठवां स्थान मिला है और इस हार के बावजूद टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए क्वालिफाई कर लिया है। अब इंग्लैंड और पाकिस्तान व भारत और नीदरलैंड के बीच होने वाले मैचों से इस टेबल पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

क्या रहा मैच का हाल?

इस मैच की बात करें तो पहले खेलते हुए बांग्लादेश की टीम ने 306 रन बनाए थे। बांग्लादेश के लिए तौहीद ह्रदोय ने सर्वाधिक 74 रन की पारी खेली थी। वहीं नजमुल होसेन शंटो ने 45 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया की टीम में आज मिचेल स्टार्क को आराम दिया गया था। सीन एबट और एडम जैम्पा को 2-2 सफलाएं मिली। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 44.4 ओवर में 2 विकेट गंवाकर मैच 8 विकेट से अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन

मिचेल मार्श का जलवा

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर मिचेल मार्श ने बांग्लादेश के खिलाफ 132 गेंदों पर 177 रनों की नाबाद पारी खेली। वर्ल्ड कप 2023 में उन्होंने अपना दूसरा शतक लगाया। इस पारी में उनके बल्ले से 17 चौके और 9 छक्के निकले। इस वर्ल्ड कप में वह 400 से ऊपर रन बना चुके हैं। उनके नाम अभी तक टूर्नामेंट में दो शतक और एक अर्धशतक दर्ज हैं। वहीं स्टीव स्मिथ ने भी 63 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को आसान जीत तक पहुंचाया

विज्ञापन

विज्ञापन

अब सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका से भिड़ंत

वर्ल्ड कप 2023 के दूसरे सेमीफाइनल में पॉइंट्स टेबल की नंबर दो और नंबर 3 की टीम के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच 16 नवंबर को कोलकाता के ईडेन गार्डेन्स में होगा। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम की नजरें होंगी अपने छठे वर्ल्ड कप खिताब पर। वहीं अफ्रीकी टीम पहले विश्व कप खिताब के लिए अभी तक मजबूत खेल दिखा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ