World Cup 2023: सेमीफाइनल से पहले बड़ी भविष्यवाणी, फाइनल में किससे होगा भारत का मुकाबला?

World Cup 2023 Semifinal: वर्ल्ड कप 2023 में 15 नवंबर को भारत और न्यूजीलैंड, 16 नवंबर को साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल होगा।

World Cup 2023 Semifinal Final Bhavishyavani IND vs NZ AUS vs SA Irfan Pathan

World Cup 2023 Semifinal Final Bhavishyavani IND vs NZ AUS vs SA Irfan Pathan

World Cup 2023 Semifinal: भारतीय टीम 15 नवंबर बुधवार को मुंबई में सेमीफाइनल मुकाबला खेलने उतरेगी। इस महामुकाबले में टीम इंडिया के सामने होगी न्यूजीलैंड की चुनौती। पर मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले इस बड़े मैच से पहले एक भविष्यवाणी सामने आई है। यह भविष्यवाणी की है टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने। उन्होंने दो फाइनलिस्ट टीमों के नाम भी बता दिए हैं। 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

विज्ञापन

क्या है भविष्यवाणी?

विज्ञापन

भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने कहा कि, भारतीय टीम ने जिस तरह से लीग राउंड में प्रदर्शन किया और बैक टू बैक 9 मुकाबले जीते उसे देखकर, भारत का पलड़ा न्यूजीलैंड के ऊपर भारी लग रहा है। यानी पठान ने पहले सेमीफाइनल में भारतीय टीम को विजेता करार देते हुए भविष्यवाणी की। उन्होंने कहा कि, टीम इंडिया के पास अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों की भी अच्छी ब्रिगेड है।

विज्ञापन

उसके बाद इरफान ने दूसरे सेमीफाइनल को लेकर कहा कि, इस मुकाबले में उलटफेर होने वाला है। उनका मानना है कि साउथ अफ्रीका की टीम ऑस्ट्रेलिया को हराकर उलटफेर करेगी। ऑस्ट्रेलिया की टीम लीग स्टेज में सिर्फ दो टीमों से ही हारी है। उसमें साउथ अफ्रीका और भारतीय टीम शामिल है। यानी पठान का मानना है कि फाइनल में भारत का सामना साउथ अफ्रीका के साथ होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

भारत को पहली जीत का इंतजार

भारत-न्यूजीलैंड का लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल मुकाबला होने जा रहा है। साल 2019 में न्यूजीलैंड ने भारत को हराया था। अब टीम इंडिया चार साल के बाद उस हार का बदला लेने उतरेगी। वहीं आईसीसी नॉकआउट में चौथी बार दोनों टीमें भिड़ेंगी। भारत को पहली जीत का इंतजार है। साल 2000 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल, वर्ल्ड कप 2019 सेमीफाइनल और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2021 में कीवी टीम ने भारत को हराया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ