World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया की जीत से पाकिस्तान को नुकसान! Points Table में हो गया फेरबदल

World Cup 2023 Points Table: ऑस्ट्रेलिया की नीदरलैंड के खिलाफ विशाल जीत से पाकिस्तान को बड़ा नुकसान हो सकता है।

World Cup 2023 Points Table Changes After Australia Beats Netherlands Danger for Pakistan Semifinal Scenario

World Cup 2023 Points Table Changes After Australia Beats Netherlands Danger for Pakistan Semifinal Scenario

विज्ञापन

World Cup 2023 Points Table: वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को नीदरलैंड को 309 रनों से रौंद दिया। कंगारू टीम ने ओवरऑल वनडे क्रिकेट में भी रनों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। पैट कमिंस की अगुआई वाली टीम की यह लगातार तीसरी जीत थी। पहले दो मैच हारने के बाद इस टीम पर कई सवाल उठ रहे थे लेकिन अब इस टीम ने तीन जीत के साथ पाकिस्तान के लिए भी मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। साथ ही पॉइंट्स टेबल में भी खलबली मच गई है।

ऑस्ट्रेलिया की जीत से पाकिस्तान को नुकसान

अगर सेमीफाइनल के लिहाज से देखा जाए तो पाकिस्तान की टीम को जहां सेमीफाइनल के लिए अपने बचे हुए चारों मुकाबले जीतने हैं। साथ ही उसे दूसरी टीमों पर भी निर्भर करना पड़ेगा। उसमें से भारत, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका बेहद मजबूत स्थिति में हैं। इंग्लैंड का बुरा हाल है लेकिन उसके पास भी अभी सभी मैच जीतकर अंतिम-4 तक जाने का मौका है। पर उसका भी पाकिस्तान का जैसा हाल है। यानी अंत में पाकिस्तान की टक्कर ऑस्ट्रेलिया से हो सकती है। ऑस्ट्रेलिया ने अब 6 अंक तीन जीत के साथ जुटा लिए हैं।

Advertisment

क्या है पॉइंट्स टेबल का हाल?

वहीं पाकिस्तान के अभी चार अंक ही हैं। पाकिस्तान यानी अगर सभी मैच जीत जाती है तो उसे कंगारू टीम की हार की कामना करनी होगा। वहीं ऑस्ट्रेलिया अगर बचे हुए 4 मैचों में से चारों जीतती है तो पाकिस्तान ऐसे ही बाहर हो जाएगी। यानी बाबर की सेना अब कंगारू टीम की हार की दुआ कर रही होगी। मौजूदा पॉइंट्स टेबल में भारत टॉप पर, साउथ अफ्रीका दूसरे और न्यूजीलैंड तीसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया अब इस जीत के साथ चौथे स्थान पर ही है लेकिन उसके 6 अंक हो गए हैं। पाकिस्तान की टीम 4 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है।

इन टीमों के लिए सेमीफाइनल मुश्किल!

अफगानिस्तान के भी पांच मैचों में 4 अंक हैं लेकिन बेहतर नेट रनरेट के कारण पाकिस्तान उससे ऊपर है। अफगान टीम छठे स्थान पर है। इसके अलावा श्रीलंका, इंग्लैंड, बांग्लादेश और नीदरलैंड के 2-2 अंक हैं। पर नीदरलैंड इस हार के बाद आखिरी यानी 10वें स्थान पर आ गई है। श्रीलंका 7वें, इंग्लैंड 8वें और बांग्लादेश 9वें स्थान पर है। यहां से पाकिस्तान को एक भी हार सेमीफाइनल की रेस से बाहर कर सकती है। जबकि बांग्लादेश और नीदरलैंड के लिए भी सेमीफाइनल की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ