---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

धोनी, सचिन, रोहित या विराट नहीं ये हैं सबसे अमीर भारतीय क्रिकेटर, इन सभी की कुल कमाई जोड़कर भी नहीं है उतनी

Richest Indian Cricketer: सबसे अमीर भारतीय क्रिकेटर की बात पर हर किसी का ध्यान धोनी,कोहली, रोहित, सचिन की ओर जाता है। लेकिन टॉप पर कोई और है।

---विज्ञापन---

Richest Indian Cricketer: भारत में क्रिकेट सबसे बड़ा खेल है इसमें कोई दो राय नहीं है। हालांकि, हॉकी देश का नेशनल गेम है लेकिन फिर भी क्रिकेट की लोकप्रियता कहीं ज्यादा है। भारत के क्रिकेटर्स दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से भी एक हैं। ज्यादातर लोगों को लगता है कि उनके स्टार खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा सबसे अमीर भारतीय क्रिकेटर्स की लिस्ट में आते हैं। लेकिन आप आंकड़े जानकर चौंक जाएंगे।

कौन है सबसे अमीर भारतीय क्रिकेटर?

क्योंकि इस लिस्ट में यह चार नहीं बल्कि कोई और ऐसा पूर्व भारतीय क्रिकेटर है जो सबसे अमीर है। खास बात यह भी है कि इस क्रिकेटर की कुल प्रॉपर्टी इन सभी क्रिकेटर्स की कुल वर्थ जोड़कर भी नहीं है। जी हां जबकि वो क्रिकेटर टीम इंडिया के लिए भी नहीं खेला। वह सिर्फ रणजी तक ही सीमित था। उनका नाम है समरजीत सिंह रणजीत सिंह गायकवाड़। वह गुजरात की सबसे अमीर रॉयल फैमिली में से एक का हिस्सा हैं। वह पूर्व फर्स्ट क्लास क्रिकेटर रहे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:- World Cup 2023: ग्लेन मैक्सवेल ने रचा इतिहास, 40 गेंद पर ठोक दिया सबसे तेज शतक

कौन हैं समरजीत सिंह?

समरजीत सिंह गायकवाड़ का जन्म 25 अप्रैल 1967 को हुआ था। वह बड़ौदा के महाराज रंजीत सिंह प्रतापसिंह गायकवाड़ के अकेले बेटे थे। उनकी पढ़ाई देहरादून स्थित दून स्कूल में हुई थी। वह बचपन से ही खेल के प्रति रुचि रखते थे। वह बड़ौदा के लिए रणजी क्रिकेट में टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज थे। वह 1987-88 और 1988-89 सीजन में बड़ौदा की टीम के लिए खेलते थे। इसके बाद वह बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे।

---विज्ञापन---
Samarjit Singh With Wife (Left), Samarjit Singh With Steve Waugh (Right)

Samarjit Singh With Wife (Left), Samarjit Singh With Steve Waugh (Right)

20 हजार करोड़ की संपत्ति के हैं मालिक

समरजीत सिंह की कुल संपत्ति की बात करें तो रिपोर्ट के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 20 हजार करोड़ रुपए है। पिता रंजीत प्रताप सिंह गायकवाड़ के निधन के बाद उन्हें बड़ौदा का महाराजा भी बना दिया गया था। लक्ष्मी विलास पैलेस में जून 2012 में उन्हें यह गद्दी मिली थी। यह पैलेस भारत का सबसे बड़ा प्राइवेट रेजिडेंस है जिसके समरजीत सिंह मालिक हैं। इसके अलावा गुजरात और वाराणसी में उनके कंट्रोल में 17 बड़े मंदिर भी हैं। उनकी शादी राधिकाराजे गायकवाड़ से हुई है। राधिका गुजरात की वानकानेर स्टेट से आती हैं।

यह भी पढ़ें:- डेविड वॉर्नर ने शतक लगाकर की सचिन तेंदुलकर की बराबरी, रोहित शर्मा से भी निकल गए आगे

---विज्ञापन---

सचिन, धोनी, रोहित और कोहली बेहद पीछे

अब अगर समरजीत से भारत के स्टार क्रिकेटर एमएस धोनी, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली की कुल संपत्ति की तुलना करें, तो यह सभी कुल मिलाकर भी काफी पीछे हैं। सचिन की नेट वर्थ 1250 करोड़ रुपए है, विराट कोहली की नेट वर्थ 1050 करोड़ रुपए है। वहीं एमएस धोनी 1040 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की कुल संपत्ति लगभग 182 करोड़ रुपए है।

First published on: Oct 25, 2023 06:55 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola