---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

World Cup 2023: ग्लेन मैक्सवेल ने रचा इतिहास, 40 गेंद पर ठोक दिया सबसे तेज शतक

Glenn Maxwell, Fastest ODI World Cup Century: ग्लेन मैक्सवेल ने नीदरलैंड के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप 2023 में कमाल किया और सबसे तेज शतक लगा दिया।

---विज्ञापन---

Glenn Maxwell, Fastest ODI World Cup Century: ऑस्ट्रेलिया की टीम ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में पहले दो मैच गंवाने के बाद अब शानदार वापसी कर ली है। श्रीलंका और पाकिस्तान को हराने के बाद नीदरलैंड के खिलाफ कंगारू टीम ने जमकर हमला बोला। पहले डेविड वॉर्नर ने शतकीय पारी खेली। उसके बाद ग्लेन मैक्सवेल ने शतक तो लगाया वहीं इतिहास भी रच दिया। उन्होंने महज 40 गेंदों पर शतक ठोका और वनडे वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक लगा दिया। ओवरऑल वनडे इंटरनेशनल में यह चौथा सबसे तेज शतक रहा।

ग्लेन मैक्सवेल ने 44 गेंदों पर 106 रनों की पारी खेली। उन्होंने इस पारी में 9 चौके और 8 छक्के लगाए। इस भीषण पारी से उन्होंने इसी वर्ल्ड कप में 49 गेंदों पर शतक लगाकर सबसे तेज वर्ल्ड कप सेंचुरी का रिकॉर्ड बनाने वाले एडेन मारक्रम को पीछे छोड़ा। यानी इसी वर्ल्ड कप में अब दो बार सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड बन गया। इस टूर्नामेंट में पहली बार ऑस्ट्रेलिया के लिए मैक्सवेल का बल्ला बोला है। उनकी इस पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 399 रन बना दिए।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:- डेविड वॉर्नर ने शतक लगाकर की सचिन तेंदुलकर की बराबरी, रोहित शर्मा से भी निकल गए आगे

वनडे वर्ल्ड कप के सबसे तेज शतक

  • 40 गेंद- ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया), 2023
  • 49 गेंद- ऐडेन मारक्रम (साउथ अफ्रीका), 2023
  • 50 गेंद- केविन ओ ब्रायन (आयरलैंड), 2011
  • 51 गेंद- ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया), 2015
  • 52 गेंद- एबी डिविलियर्स (साउथ अफ्रीका), 2015

यह भी पढ़ें:- पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की उम्मीदें अभी बाकी! कैसे अंतिम-4 में पहुंच पाएगी बाबर की सेना

---विज्ञापन---

वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक

  1. एबी डिविलियर्स- 31 गेंद
  2. कोरी एंडरसन- 36 गेंद
  3. शाहिद अफरीदी- 37 गेंद
  4. ग्लेन मैक्सवेल- 40 गेंद

मैक्सवेल और वॉर्नर के शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में 399 रनों का विशाल स्कोर बना दिया। पिछले दो मैचों में कंगारू टीम श्रीलंका और पाकिस्तान को हराकर आई है। लगातार दूसरे मैच में टीम ने 350 से पार का स्कोर बनाया है। नीदरलैंड की टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ उलटफेर जरूर किया था। लेकिन अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस टीम की हालत खराब नजर आ रही है।

First published on: Oct 25, 2023 06:12 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola