World Cup 2023: विराट के शतक की खुशी में दुकानदार ने फ्री में बांटी बिरयानी, यू मना सेंचुरी का जश्न

ODI World Cup 2023: न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में विराट कोहली ने शानदार शतक जड़ा तो दुकानदार ने फ्री में बांटी बिरयानी।

virat kohli century celebration bahraich distributing free biryani icc odi world cup 2023

Image Credit: Social Media

ODI World Cup 2023: विश्व कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में विराट कोहली ने एक ऐतिहासिक पारी खेली अपनी एक शतकीय पारी से विराट ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। जिसमे सबसे खास रिकॉर्ड है वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 शतक लगाना। इसके साथ ही विराट ने अब मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ दिया है। वहीं विराट का 50वां वनडे इंटरनेशनल शतक पूरा होने के बाद एक फैंस ने ऐसा काम कर दिया जो अब काफी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

दुकानदार ने फ्री में बांटी बिरयानी

वैसे तो विराट कोहली के दुनियाभर में लाखों-करोड़ों फैंस है लेकिन उनके कुछ ऐसे जबरे फैंस है जो विराट के शतक की खुशी में कुछ भी कर गुजर जाते है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के बहराइच से सामने आया है। जहां एक दुकानदार ने विराट के का शतक पूरे होने की खुशी में लोगों को फ्री में बिरयानी बांटी। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

बिरयानी लेने की होड़ में दुकान पर काफी भीड़ जमा हो गया और सड़क भी जाम हो गई थी। दरअसल कोतवाली नगर के तिकोनीबाग चौकी क्षेत्र के एक बिरयानी संचालक ने मैच से पहले घोषणा की थी अगर विराट कोहली सेमीफाइनल में शतक लगाते है तो वो सभी को फ्री में बिरयानी खिलाएंगे।

विज्ञापन

विराट ने जड़ा 50वां इंटरनेशनल शतक

बता दें, विश्व कप 2023 के पहले सेमीफाइनल मे मुकाबले में विराट कोहली ने शानदार शतक लगाया। इस मैच में विराट ने 113 गेंदों पर 117 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में विराट ने 9 चौके और 2 शानदार छक्के लगाए। अपनी इस शानदार पारी से विराट ने करोड़ों फैंस का भी दिल जीत लिया। सेमीफाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड के 70 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अब फैंस को फाइनल मैच में भी विराट से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी। विराट विश्व कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ