Vijay Hazare Trophy: राजवर्धन हेंगरगेकर ने फिर मचाया हाहाकार, असम की तोड़ डाली कमर
Edited By Pushpendra Sharma

vijay hazare trophy assam vs maharashtra rajvardhan hangargekar
Edited By Pushpendra Sharma

vijay hazare trophy assam vs maharashtra rajvardhan hangargekar
नई दिल्ली: वनडे घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी 2022 का सेमीफाइनल मुकाबला बुधवार को खेला गया। महाराष्ट्र और असम के बीच खेले गए कांटे के मुकाबले में महाराष्ट्र ने 12 रनों से जीत दर्ज की। महाराष्ट्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 350 रन ठोके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी असम की टीम को महाराष्ट्र ने 50 ओवर में 338 रन पर समेट दिया।
महाराष्ट्र की ओर से गेंदबाजी में राजवर्धन हेंगरगेकर ने कहर बरपाया और 10 ओवर में 65 रन देकर 4 विकेट चटका डाले। उन्होंने असम की कमर तोड़ उसके जबड़े से जीत छीन ली। राजवर्धन ने कुनाल सेकिया को 10, रियान पराग को 15, स्वरूपम पुरकायस्थ को 95 और राजकुद्दीन अहमद को 11 रन पर आउट कर पवेलियन भेज दिया। महाराष्ट्र के गेंदबाज मनोज इंगाले ने भी शानदार गेंदबाजी की और 9 ओवर में 66 रन देकर 2 विकेट चटका डाले। सत्यजीत बचाव और शम्शुजमा काजी को एक-एक विकेट मिला।
Maharashtra win the Semi-Final 2 against Assam by 12 runs and make it to the Finals of #VijayHazareTrophy 👏
Scorecard – https://t.co/JRfdbj7BBe #MAHvASM #VijayHazareTrophy #SF2 pic.twitter.com/4jVWtymSvV
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) November 30, 2022
राजवर्धन ने इससे पहले उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेले गए क्वार्टरफाइनल मुकाबले में 5 विकेट चटकाकर हाहाकार मचा दिया था। उनकी शानदार गेंदबाजी के चलते 220 रन ठोकने वाले रुतुराज गायकवाड़ ने प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब उनसे शेयर किया था। बुधवार को असम के खिलाफ खेले गए मुकाबले में कप्तान गायकवाड़ ने एक बार फिर बल्ले से गदर मचाया और ताबड़तोड़ 168 रन ठोक डाले। उन्होंने अपनी पारी में 18 चौके-6 छक्के कूटे। वहीं अंकित बावने ने भी शानदार सेंचुरी जड़ी। उन्होंने 89 गेंदों में 10 चौके-2 छक्के ठोक 110 रन जड़े।
Semi-Final 2 Innings Break – Brilliant centuries from Ruturaj Gaikwad (168) & Ankit Bawane (111) powers Maharastra to a formidable total of 351/7.
Scorecard – https://t.co/JRfdbj7BBe #MAHvASM #VijayHazareTrophy #SF2 pic.twitter.com/WXOwHp4ZMy
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) November 30, 2022
राजवर्धन ने पिछले विजय हजारे ट्रॉफी में अब तक 7 मुकाबलों में 15 विकेट चटकाए हैं। राजवर्धन हेंगरगेकर अंडर 19 विश्व कप जीतने वाली टीम के स्टार ऑलराउंडर रहे हैं। उन्हें पिछले साल चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल नीलामी में खरीदा था। लिस्ट ए के 12 मैचों में उनके नाम 25 और टी 20 के 8 मैचों में 5 विकेट दर्ज हैं। असम को हराकर महाराष्ट्र ने फाइनल में जगह बना ली है। दूसरी ओर सौराष्ट्र कर्नाटक को हराकर फाइनल में पहुंच गई है। महाराष्ट्र-सौराष्ट्र के बीच 2 दिसंबर को फाइनल मुकाबला होगा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: