Vijay Hazare Trophy 2022 Final: ऋतुराज गायकवाड़ और जयदेव उनादकट की टीमों के बीच खिताबी जंग, यहां देखें लाइव
Edited By Siddharth Sharma

Vijay Hazare Trophy 2022 Final Ruturaj Gayakwad Jaydev Unadkat
Edited By Siddharth Sharma

Vijay Hazare Trophy 2022 Final Ruturaj Gayakwad Jaydev Unadkat
MAH vs SAU: भारतीय डोमेस्टिक क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट में से एक विजय हजारे ट्रॉफी अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है और आज महाराष्ट्र और सौराष्ट्र के बीच फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच को जीतकर दोनों ही टीमें ट्रॉफी अपने घर ले जाना चाहेगी। वहीं दोनों के बीच कांटे की टक्कर भी देखने को मिलेगी।
महाराष्ट्र की बल्लेबाजी कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पर निर्भर करती है। वह अभी शानदार फॉर्म में हैं। उनके दम पर ही महाराष्ट्र यहां तक पहुंचा है। गायकवाड़ ने इस टूर्नामेंट में चार मैचों में 552 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने क्वार्टर फाइनल में उत्तर प्रदेश के खिलाफ रिकॉर्ड नाबाद 220 रनों की पारी खेली थी। वहीं इसके अलावा 7 छक्के भी जड़े थे।
सौराष्ट्र की गेंदबाजी का जिम्मा कप्तान जयदेव उनादकट के कंधों पर रहेगा। वह टूर्नामेंट में 18 विकेट चटका चुके हैं। इस दौरान उन्होंने सेमीफाइनल में कर्नाटक के खिलाफ 26 रन देकर चार विकेट और ग्रुप मैच में हिमाचल के खिलाफ 23 रन देकर पांच विकेट लिए थे। इस मैच में ऋतुराज गायकवाड़ और जयदेव उनादकट के बीच कौन बाजी मारता है ये देखना काफी रोमांचक होगा।
ये मैच टीवी पर देखने के लिए आपकों स्टार स्पोर्ट्स चैनल खोलना होगा।
इस मैच को ऑनलाइन देखने के लिए आपको डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर जाना होगा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
(Diazepam)
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: