---विज्ञापन---

Under 19 World Cup 2023: जय शाह ने किया बड़ा ऐलान, भारत की बेटियों का अभिनंदन करेंगे क्रिकेट के भगवान

नई दिल्ली: भारत की बेटियों ने साउथ अफ्रीका में खेले गए अंडर 19 टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा। रविवार को टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से शिकस्त देकर महिलाओं का इनॉग्रल टी-20 वर्ल्ड कप जीता। टीम इंडिया की इस धमाकेदार जीत के बाद बीसीसीआई गदगद है। बोर्ड ने कल शाम भारत की […]

नई दिल्ली: भारत की बेटियों ने साउथ अफ्रीका में खेले गए अंडर 19 टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा। रविवार को टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से शिकस्त देकर महिलाओं का इनॉग्रल टी-20 वर्ल्ड कप जीता। टीम इंडिया की इस धमाकेदार जीत के बाद बीसीसीआई गदगद है। बोर्ड ने कल शाम भारत की जीत के बाद 5 करोड़ रुपये की ईनामी राशि का ऐलान कर दिया था। अब बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एक और ऐलान किया है।

1 फरवरी को होगा सम्मान 

जय शाह ने ट्वीट कर कहा- मुझे बहुत खुशी हो रही है कि भारत रत्न सचिन तेंदुलकर और बीसीसीआई पदाधिकारी 1 फरवरी को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 6:30 बजे विजयी भारत U19 टीम का अभिनंदन करेंगे। युवा क्रिकेटरों ने भारत को गौरवान्वित किया है और हम उनकी उपलब्धियों का सम्मान करेंगे।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – निर्णायक मैच के लिए अहमदाबाद पहुंची भारतीय टीम, खास अंदाज में हुआ स्वागत, देखें वीडियो

---विज्ञापन---

और पढ़िए – ‘मुझमें और हरमनप्रीत में एक चीज कॉमन है…’, वीरेंद्र सहवाग ने मजेदार अंदाज में दिया कप्तान को जवाब

---विज्ञापन---

न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में मौजूद रहेंगी बेटियां

इससे पहले जय शाह ने ट्वीट कर कहा था कि मैं शेफाली वर्मा और उनकी विजयी टीम को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में हमसे जुड़ने और 1 फरवरी को तीसरा टी20 देखने के लिए आमंत्रित करता हूं। यह उपलब्धि निश्चित रूप से एक उत्सव का आह्वान करती है। जय शाह ने पुरस्कार राशि का ऐलान करते हुए कहा- भारत में महिला क्रिकेट उफान पर है और विश्व कप की जीत ने महिला क्रिकेट का कद कई पायदान ऊंचा कर दिया है। पुरस्कार राशि के रूप में पूरी टीम और सपोर्ट स्टाफ के लिए 5 करोड़ रुपये की घोषणा करते हुए मुझे खुशी हो रही है। यह निश्चित रूप से एक पथ-प्रदर्शक वर्ष है।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jan 30, 2023 11:23 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola