UAE vs AFG: 19 साल के खिलाड़ी ने अफगानिस्तान की नाक में कर दिया दम, जानें कौन हैं अली नसीर?

Who is Ali Naseer in Hindi UAE vs Afghanistan 2nd T20: अली नसीर ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए दूसरे मैच में 4 विकेट चटकाए।

UAE vs AFG: who is Ali Naseer UAE 19 year old Allrounder gave blow to Afghanistan

UAE vs AFG: who is Ali Naseer UAE 19 year old Allrounder

Who is Ali Naseer in Hindi UAE vs Afghanistan 2nd T20: यूएई और अफगानिस्तान के बीच चल रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज दिलचस्प होती जा रही है। इस सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। जहां यूएई के एक गेंदबाज ने अफगानिस्तान की नाक में दम कर दिया। जी हां, इस 19 साल के गेंदबाज का नाम है- अली नसीर…आइए जानते हैं कि इस मैच के जरिए क्रिकेट की दुनिया में सुर्खियां बटोरने वाला ये प्रतिभाशाली गेंदबाज आखिर कौन है…

विज्ञापन

अली नसीर कौन हैं

अली आमिर नसीर यूएई के ऑलराउंडर हैं। बाएं हाथ से बल्लेबाजी और दाएं हाथ से मीडियम फास्ट गेंदबाजी करने वाले नसीर ने 4 जून 2023 को वेस्ट इंडीज के खिलाफ शारजाह में वनडे डेब्यू किया था। जिसमें उन्होंने शानदार अर्धशतक जमाकर वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी धाक जमाई। जबकि उन्होंने टी-20 डेब्यू 17 अगस्त 2023 को किया।

विज्ञापन

वह यूएई के लिए अंडर-19 और यूएई की टी-20 लीग में डेजर्ट वाइपर्स के लिए खेल चुके हैं। नसीर ने अब तक 9 वनडे में दो अर्धशतकों के साथ 204 रन बनाए हैं। जबकि 10 विकेट भी चटकाए हैं। इसी के साथ उन्होंने 18 टी-20 में 194 रनों के साथ 23 विकेट निकाले हैं।

विज्ञापन

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 में मचाई धूम 

नसीर ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 में धूम मचाई थी। उन्होंने 50 गेंदों में 73 रनों की पारी खेल कनाडा को शिकस्त देने में बड़ी भूमिका निभाई थी। इसी के साथ श्रीलंका के खिलाफ 19 जून 2023 को खेले गए वर्ल्ड कप क्वालिफायर में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। जहां नसीर ने 10 ओवर में 44 रन देकर 2 विकेट और 32 गेंदों में 34 रन बनाए थे।

विज्ञापन

तीन धाकड़ बल्लेबाजों को लौटाया पवेलियन

अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए इस मैच की बात करें तो अली नसीर ने 167 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम के तीन विकेट 72 रन के अंदर आउट कर दिए। तीनों विकेट अली नसीर को मिले।

विज्ञापन

विज्ञापन

आलम ये रहा कि छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान के बल्लेबाज हांफने लगे। नसीर ने हजरतुल्लाह जजई को 36, पिछले मैच में शतक जमाने वाले रहमानुल्लाह गुरबाज को 21 और कप्तान इब्राहिम जादरान को महज 4 रन पर आउट कर दिया।

विज्ञापन

नसीर ने अपने पहले 3 ओवर में महज 13 रन देकर 3 विकेट चटकाए। इस दौरान उन्होंने एक मेडिन ओवर भी फेंका। इसके बाद उन्होंने अपने चौथे और आखिरी ओवर में कैस अहमद का भी विकेट चटका डाला। इस तरह अली नसीर ने अपने 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट चटकाए। अली नसीर पाकिस्तान जूनियर लीग में भी अपना शानदार प्रदर्शन दिखा चुके हैं।

रोमांचक मुकाबले में हारी अफगानिस्तान

अली नसीर के अलावा मोहम्मद उल्लाह ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 26 रन देकर 4 विकेट चटकाए। अली नसीर और मोहम्मद उल्लाह की शानदार गेंदबाजी से रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान की 11 रन से हार हुई। आखिरी ओवर में अफगानिस्तान को जीत के लिए 20 रन चाहिए थे, लेकिन आकिफ राजा ने शानदार गेंदबाजी की और ये रन बचा लिए। मोहम्मद नबी 27 गेंदों में 47 रन बनाकर आउट हुए।

विज्ञापन

वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। तीन मैचों की टी-20 सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। सीरीज का फाइनल मुकाबला 2 जनवरी को इसी मैदान पर खेला जाएगा। देखना दिलचस्प होगा कि यूएई की टीम इस मैच में जीत दर्ज कर इतिहास रचने में कामयाब हो पाती है या नहीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ