Team India T20 Coach: टीम इंडिया को जल्द मिल सकता है नया टी-20 कोच...धोनी समेत ये 3 दिग्ग्ज रेस में शामिल

Team India T20 Coach Team India may get new T20 coach soon

Team India T20 Coach Team India may get new T20 coach soon

Team India T20 Coach: टी 20 विश्वकप 2022 से बाहर होने वाली टीम इंडिया में बदलाव होन की खबर है। इनसाइड स्पोर्ट्स की मानें तो बीसीसीआई अब टी-20 फॉर्मेट में अलग कप्तान और अलग कोच रखने पर विचार कर रहा है, जिससे टी20 फॉर्मेट के लिए पूरी प्लानिंग अलग तरीके से हो सके। अगर बदलाव होते हैं तो हार्दिक पंड्या को टी20 फॉर्मेट की कप्तानी मिल सकती है, लेकिन कोच कौन बनेगा, ये बड़ा सवाल है।

टी20 में कोच बदलने की चर्चा इसलिए भी तेज है कि क्योंकि पिछले दिनों यह बात सामने आई थी कि राहुल द्रविड़ को सिर्फ वनडे और टेस्ट फॉर्मेट की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। अगर राहुल द्रविड़ को सिर्फ वनडे और टेस्ट फॉर्मेट की जिम्मेदारी दी जाती है तो नए कोच की तलाश होगी, अगर ऐसा होता है तो यह टीम इंडिया के इतिहास में पहली बार ही होगा, जब एक ही वक्त पर दो कोच आधिकारिक तौर पर नियुक्त किए जाएंगे।

टीम इंडिया के लिए टी 20 में कोच पद के लिए कौन से दिग्गजों के नाम सामने आ रहे हैं, या फिर वह फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इस खबर में हम हम आपको 3 ऐसे खिलाड़ियों के नाम बता रहे हैं, जो टी-20 फॉर्मेट में टीम इंडिया को नई रफ्तार दे सकते हैं और कोच-मेंटर की भूमिका निभा सकते हैं।

1. वीवीएस लक्ष्मण

टी20 में टीम इंडिया के नए कोच के तौर पर वीवीएस लक्ष्मण का नाम सबसे आगे नजर आ रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह है कि राहुल द्रविड़ की गैर-मौजूदगी में एनसीए डायरेक्टर वीवीएस लक्ष्मण टीम इंडिया के कोच की भूमिका निभाते आ रहे हैं। वह टीम के साथ जुड़े हुए हैं और हर कमजोरी-ताकत के बारे में ज्यादा जानते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि बीसीसीआई उन्हें ही टी-20 फॉर्मेट की जिम्मेदारी सौंप सकती है, लक्ष्मण ने आयरलैंड और न्यूजीलैंड दौरे पर हार्दिक पंड्या के साथ काम भी किया है। वे आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के साथ काम कर चुके हैं।

2. महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी को टी20 फॉर्मेट का अच्छा खास अनुभव है। वह लंबे समय तक टीम इंडिया की कप्तान कर चुके हैं। यही वजह है कि टीम इंडिया को तीन आईसीसी ट्रॉफी जितवाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस पोस्ट के लिए सबसे मुफीद हैं। खास बात ये है कि मौजूद टीम में शामिल अधिकतर प्लेयर उनके साथ या उनके अंडर खेल चुके हैं, ऐसे में वह खिलाड़ियों की कमजोरी और ताकत को बारीकि से समझते हैं। खास बात ये है कि धोनी के पास बड़े टूर्नामेंट का अनुभव है, जो उन्हें कोच की जिम्मेदारी निभाने में बड़ा काम आ सकता है।

3. आशीष नेहरा

लक्ष्मण और धोनी के अलावा आशीष नेहरा भी कोच पद की रेस में शामिल हैं। आशीष नेहरा आईपीएल में गुजरात टाइटन्स के हेड कोच हैं, हार्दिक-आशीष की जोड़ी ने आईपीएल में गुजरात टाइटन्स को खिताब दिलाया था। यही वजह है कि अगर हार्दिक पांड्या को टी 20 का कप्तान बनाया जाता है तो इन दोनों की जोड़ी टी-20 फॉर्मेट में कमाल कर सकती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ