T20 World Cup 2024: दो टीमों ने पहली बार किया क्वालीफाई, 20 देश लेंगे हिस्सा; होस्ट होंगे डेब्यूटेंट

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप के 9वें संस्करण में 20 टीमें हिस्सा लेंगी। जिसमें से 12 टीमें पहले से तय हैं, तो 8 क्वालीफायर्स से आएंगी।

t20-world-cup-2024-two-teams-qualified

Image Credit: Social Media

T20 World Cup 2024: भारत में इस वक्त वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन हो रहा है। 19 नवंबर को इसके खत्म होते ही एक बार फिर नए वर्ल्ड कप की चर्चा होने लगेगी। वो होगा जून 2024 में होने वाला टी20 वर्ल्ड कप। यह वर्ल्ड यूएसए और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में होगा। इस टूर्नामेंट के लिए शुक्रवार को नेपाल और ओमान के रूप में दो एसोसिएट नेशन्स ने क्वालीफाई कर लिया था। आपको बता दें कि इस टूर्नामेंट के लिए अफ्रीका, एशिया, अमेरिका, यूरोप सभी महाद्वीपों का अलग-अलग क्वालीफिकेशन राउंड आयोजित हो रहा है।

विज्ञापन

20 टीमें लेंगी हिस्सा

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अफ्रीका से 2, अमेरिका से 1, एशिया से 2, EAP से 1 और यूरोप से दो टीमें समेत कुल आठ देश क्वालीफाई करेंगे। इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप 2022 की टॉप आठ टीमें इसका हिस्सा हैं। वहीं अफगानिस्तान और बांग्लादेश को बेहतर टी20 रैंकिंग के कारण इस टूर्नामेंट में एंट्री मिली है। साथ ही यूएसए और वेस्टइंडीज को होस्ट होने के नाते एंट्री मिली है।

विज्ञापन

विज्ञापन

दो देश पहली बार खेलेंगे टी20 वर्ल्ड कप

अमेरिका से कनाडा ने यूएसए के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए क्वालीफाई किया है। यह दोनों देश पहली बार इस टूर्नामेंट में खेलते नजर आएंगे। अभी भी कई टीमें ऐसी हो सकती हैं जो पहली बार इसमें हिस्सा लेंगी। अभी तक अगर एसोसिएट नेशन की बात करें तो पापुआ न्यू गीनिया, स्कॉटलैंड, नीदरलैंड और आयरलैंड की टीमें इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। इस टूर्नामेंट में 20 टीमों को पांच-पांच के चार ग्रुप में बांटा जाएगा।

विज्ञापन

10 साल बाद टी20 विश्व खेलेगा नेपाल

नेपाल की टीम ने शुक्रवार को 10 साल बाद टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया है। नेपाल ने इससे पहले 2014 में टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया था। वहीं ओमान की टीम ने आखिरी बार 2021 में टी20 वर्ल्ड कप खेला था। पीएनजी की टीम भी 2021 में इस टूर्नामेंट का हिस्सा थी। यूएई और हांगकांग की टीम इस बार टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ