साल 2024 में टी20 विश्व कप पर होगी टीम इंडिया की नजरें, क्या इस बार खत्म होगा ICC ट्रॉफी का सूखा

T20 World Cup 2024: साल 2024 में होने वाले टी20 विश्व कप पर टीम इंडिया कब्जा करना चाहेगी। इस साल टीम इंडिया एक ICC ट्रॉफी जीत सकती है।

Dinesh Karthik Jasprit Bumrah Virat Kohli Rohit Sharma KL Rahul

भारतीय टीम। (Social Media)

T20 World Cup 2024: भारतीय टीम के लिए साल 2024 बेहद खास होने वाला है। इस साल टीम इंडिया के पास आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म करने का अच्छा मौका है। पिछले कई सालों से टीम इंडिया आईसीसी ट्रॉफी के करीब तक तो जाती है लेकिन उसको हासिल करने में कामयाब नहीं हो पाती। साल 2023 में टीम इंडिया को दो बड़े आईसीसी टूर्नामेंट्स के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। अब पुरानी यादों को भुलाकर टीम इंडिया आगे बढ़ चुकी है। टीम इंडिया का पूरा फोकस अब टी20 विश्व कप 2024 पर होने वाला है। हालांकि कौन टी20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया की कमान संभालेगा ये बड़ा सवाल है।

विज्ञापन

साल 2024 में होगा ICC ट्रॉफी का सूखा खत्म!

इस बार टी20 विश्व कप 2024 की मेजबानी अमेरिका और वेस्टइंडीज करेगा। अब टीम इंडिया की इस बड़े टूर्नामेंट पर टिकी है। टीम इंडिया फिलहाल साउथ अफ्रीका के दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के बाद टीम इंडिया अफगानिस्तान के साथ टी20 सीरीज खेलेगी। जिसके लिए अफगानिस्तान की टीम भारत का दौरा करेगी। टी20 विश्व कप 2024 से पहले भारतीय टीम के पास अब ज्यादा टी20 मैच नहीं बचे है। ऐसे में अफगानिस्तान के साथ होने वाली टी20 सीरीज टीम इंडिया के लिए काफी अहम होने वाली है।

विज्ञापन

विज्ञापन

टी20 विश्व कप 2024 में कौन होगा टीम इंडिया का कप्तान

टी20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम का कप्तान कौन होगा ये बड़ा सवाल है। उससे पहले अफगानिस्तान के साथ होने वाली टी20 सीरीज में किसको टीम इंडिया की कमान मिलेगी ये पता नहीं चल पाया है। टी20 फॉर्मेट में हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे थे लेकिन अब ये दोनों खिलाड़ी चोट के चलते टीम से बाहर चल रहे हैं।

हार्दिक और सूर्यकुमार की कब टीम में वापसी होगी इसको लेकर भी अभी तक कोई अपडेट सामने नहीं आया है। हांलाकि रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित शर्मा ही अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो टी20 विश्व कप 2024 में रोहित टीम इंडिया की कप्तानी कर सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ