South Africa vs India, 2nd Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का आखिरी मुकाबला केप टाउन में खेला जाएगा। जिसको लेकर टीम इंडिया भी केपटाउन पहुंच चुकी है। पहले टेस्ट मैच में हार के बाद अब टीम इंडिया दूसरे टेस्ट में वापसी करना चाहेगी। पहले मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाजी काफी खराब रही। दूसरी पारी में टीम इंडिया 131 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी जिसके चलते टीम को एक पारी और 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।
पहले मैच में टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों ने काफी निराश किया था। वनडे में शानदार प्रदर्शन करने वाले शुभमन गिल से टीम को काफी उम्मीद थी लेकिन गिल ने भी टीम को अपनी खराब बल्लेबाजी से काफी निराश किया। जिसके बाद अब तीसरे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने शुभमन गिल को सलाह दे डाली।
सुनील गावस्कर ने शुभमन गिल की बल्लेबाजी को लेकर कहा कि जब आप टेस्ट क्रिकेट खेलते है तो उसमें टी20 और वनडे से थोड़ा अंतर होता है। टेस्ट में रेड बॉल होती और रेड बॉल वाइट बॉल के मुकाबले थोड़ी मूव करती है। मुझे लगता है कि शुभमन गिल टेस्ट में थोड़ा आक्रामक तरीके से खेल रही है। गिल ने अपने करियर की शुरुआत काफी शानदार तरीके से की थी लेकिन हमें उम्मीद है कि अब वो जल्द ही अपनी फॉर्म पर काम करेंगे और आने वाले दिनों में टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करेंगे।
पहले मैच में रहा खराब प्रदर्शन
शुभमन गिल का पहले टेस्ट मैच प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। सेंचुरियन टेस्ट की पहली पारी में गिल ने 2 और दूसरी पारी में उन्होंने 26 रन बनाए थे। कुल मिलाकर पहले टेस्ट में गिल ने 28 रन बनाए थे। गिल का पिछली 9 टेस्ट पारियों में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक भी शतकीय या अर्धशतकीय पारी देखने को नहीं मिली है।