T20 World Cup 2024: नीदरलैंड ने बड़ा उलटफेर कर मारी डायरेक्ट एंट्री, यहां देखें क्वालिफाई करने वाली सभी टीमों की लिस्ट

T20 World Cup 2024 Schedule Format All Teams Details Group Stage Knockout Final Dates

T20 World Cup 2024 Schedule Format All Teams Details Group Stage Knockout Final Dates

T20 World Cup 2024: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में सुपर-12 राउंड समाप्त हो चुका है और सेमीफाइनल की चारों टीमें सिलेक्ट हो चुकी हैं। अब तक खेले गए इस टूर्नामेंट में कई टीमों ने अपने प्रदर्शन से सभी को चौंकाया हैं और इन टीमों को इसके बदले में एक बड़ा फायदा भी मिला हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर 12 राउंड खत्म होने के बाद 2024 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए डायरेक्ट क्वालिफाई करने वाली टीमों का ऐलान कर दिया गया है। 2024 के वर्ल्ड कप का शेड्यूल अभी जारी नहीं हुआ है लेकिन इसका वेन्यू पहले से ही सामने आ गया है। आईसीसी द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक अगले टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन वेस्टइंडीज और अमेरिका में संयुक्त रुप से किया जाएगा। ये पहला मौका होगा जब अमेरिका किसी आईसीसी इवेंट को आयोजित करेगा।

2024 के टी20 वर्ल्ड कप के लिए इन टीमों ने किया क्वालिफाई

सुपर 12 स्टेज खत्म होने के बाद भारत, इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड और पाकिस्तान ने अंतिम चार में जगह बनाई है, लेकिन अगले टी20 वर्ल्ड कप के लिए 12 टीमों का चयन हो गया है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन वेस्टइंडीज और यूएसए में होगा, इसके लिए 12 टीमों ने अपनी जगह पक्की कर ली है। वेस्टइंडीज और यूएसए मेजबान होने के नाते टूर्नामेंट के क्वॉलिफाई कर चुके हैं, जबकि वर्ल्ड कप में टॉप 8 टीमों में भारत, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, न्यूज़ीलैंड, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और नीदरलैंड्स ने एंट्री मारी है। वहीं, अफगानिस्तान और बांग्लादेश ने आईसीसी रैंकिंग के तहत अपनी जगह पक्की की है।

विज्ञापन
T20 World Cup 2024

T20 World Cup 2024

विज्ञापन

नीदरलैंड ने उलटफेर करके बनाई जगह

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के पहले राउंड में नीदरलैंड ने दो मुकाबले जीते और सुपर 12 के ग्रुप 1 में अपनी जगह बनाई, लेकिन इस ग्रुप में भी उन्होंने जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका को हरा दिया और 4 अंकों के साथ प्वाइंट टेबल में चौथे नंबर पर रहे और इसीलिए 2024 वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालिफाई कर गए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ