T20 World Cup 2024: 'रोहित शर्मा करें कप्तानी और विराट कोहली...,' गौतम गंभीर का टी20 वर्ल्ड कप को लेकर बयान

T20 World Cup 2024: वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद अब टी20 वर्ल्ड कप 2024 को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसी को लेकर गौतम गंभीर का बयान आया है।

T20 World Cup 2024 Gautam Gambhir Want Rohit Sharma As Captain And Virat Kohli Automatic Choice

T20 World Cup 2024 Gautam Gambhir Want Rohit Sharma As Captain And Virat Kohli Automatic Choice

T20 World Cup 2024: भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार चुकी है। अब नजरें हैं भविष्य को लेकर जहां टीम इंडिया का प्लान अब टी20 वर्ल्ड कप 2024 पर टिका है। उससे पहले काफी टी20 क्रिकेट भी होना हैं और अब अटकलें कप्तान रोहित शर्मा व टीम के सबसे बड़े खिलाड़ी विराट कोहली के भविष्य को लेकर भी लग रही हैं। इसी कड़ी में कई पूर्व क्रिकेटर भी अपने-अपने सुझाव दे रहे हैं। टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर ने इसको लेकर अपनी राय दी है।

विज्ञापन

रोहित को ही रहना चाहिए कप्तान

आपको बता दें कि बुधवार को कुछ रिपोर्ट्स के हवाले से ऐसी जानकारी मिली थी बीसीसीआई ने कप्तान रोहित शर्मा से उनके व्हाइट बॉल क्रिकेट में भविष्य को लेकर सवाल किया है। यह भी जानकारी मिली थी कि बोर्ड जल्द ही इसको लेकर बैठक भी कर सकता है। यह भी अटकलें लग रही हैं कि रोहित टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लेंगे। पर अब गंभीर ने इसको लेकर अलग ही बयान दिया है। उनका मानना है कि आगामी टी20 वर्ल्ड कप में रोहित को ही कप्तान रहना चाहिए और विराट कोहली को भी टीम का हिस्सा होना चाहिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

गौतम गंभीर का पूरा बयान

गौतम गंभीर ने एक इंटरव्यू में साफतौर पर हार्दिक नहीं बल्कि रोहित का नाम ही टी20 वर्ल्ड कप के लिए बतौर कप्तान सुझाया। उन्होंने कहा कि,’उन दोनों (रोहित और विराट) का चयन होना चाहिए। सबसे जरूरी बात मैं रोहित शर्मा को टी20 वर्ल्ड कप में कप्तान के तौर पर देखना चाहता हूं। हां, हार्दिक पांड्या टी20 इंटरनेशनल में कप्तानी कर रहे थे लेकिन मैं फिर भी रोहित को वर्ल्ड कप में कप्तान बनना चाहिए। रोहित को सिर्फ बतौर बल्लेबाज ना चुनें वह एक शानदार लीडर हैं उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप में अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों से खुद को साबित किया है। अगर आप रोहित को चुन रहे हैं तो उन्हें बतौर कप्तान ही चुनें। वहीं विराट कोहली तो आपनी ऑटोमेटिक च्वॉइस होने चाहिए।’

विज्ञापन

जून में वेस्टइंडीज और यूएसए की संयुक्त मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन होना है। हाल ही में खत्म हुए वनडे वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में लगातार 10 मुकाबले जीते थे। वहीं टीम रनर अप भी रही। दुर्भाग्यवश फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया ने मात दी थी। रोहित विराट के बाद टूर्नामेंट के दूसरे टॉप स्कोरर भी रहे हैं। अब सवाल है कि क्या रोहित दोबारा से अपने उस हिटमैन अवतार में नजर आएंगे या नहीं? इस सवाल का जवाब जानने के लिए फैंस को कुछ दिन इंतजार करना होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ