T20 WC 2024 की मेजबानी से पीछे हटा ये कैरेबियन देश, ICC के लिए बढ़ी चिंता, क्या है कारण

अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप से पहले कैरिबियन देश डोमिनिका ने आईसीसी को बड़ा झटका दे दिया है। डोमिनिका ने अचानक टूर्नामेंट की मेजबानी करने से इनकार कर दिया है।

T20 World Cup 2024 IND vs PAK Group Match All Teams Groups Details India And Pakistan

T20 World Cup 2024 IND vs PAK Group Match All Teams Groups Details India And Pakistan

Dominica refuses to host WC:  टी20 विश्व कप 2024 में अधिक समय नहीं बचा है। अगले साल के जून महीने में टी20 विश्व कप का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर सभी टीमें अभी से तैयारियों में जुट गई है। भारत भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने वाला है, जो टी20 विश्व कप के दृष्टिकोण से होने वाला है। इस बीच आईसीसी को बड़ा झटका लगा है, एक कैरेबियन देश ने विश्व कप की मेजबानी करने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मेजबानी नहीं करने का कारण

कैरेबियन देश डोमिनिका ने टी20 विश्व कप की मेजबानी करने से इनकार कर दिया है। ऐसे में आईसीसी को अब एक नए वेन्यू की तलाश करनी होगी। डोमिनिका के विंडसर पार्क के मैदान पर एक ग्रुप मैच और दो सुपर 8 मैच होने थे, लेकिन डोमिनिका ने मेजबानी करने से इनकार कर लिया है। डोमिनिका ने इसका कारण बताते हुए कहा कि हमें ठेकेदारों से जो टाइमलाइन मिली थी, उसके अनुसार हम समय रहते स्टेडियम के निर्माण कार्यों को पूरा नहीं करा सकते थे। यही कारण है कि हम टी20 विश्व कप मैचों की मेजबानी नहीं कर सकेंगे।

विज्ञापन

आईसीसी प्लान बी करेगा लागू

डोमिनिका सरकार ने आगे कहा कि हम क्रिकेट वेस्टइंडीज को शुक्रिया करते हैं और विश्व कप की मेजबानी के लिए शुभकामना भी देना चाहते हैं। बता दें कि वेस्टइंडीज ने भी डोमिनिका सरकार के इस फैसले को स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही वेस्टइंडीज ने इसकी जानकारी आईसीसी को दी है। टी20 विश्व कप के टूर्नामेंट डायरेक्टर फवाज बख़्श ने डोमिनिका के इस कदम को लेकर कहा कि जब कोई टूर्नामेंट बड़े पैमाने पर आयोजित किया जाता है, तो ऐसी परिस्थितियों का आना सामान्य है। इससे चिंता करने की कोई बात नहीं है, हमारे पास प्लान बी है, अब हम इसे लागू करेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ