T20 World Cup 2022: ड्रेसिंग रूम में फफक-फफक कर रो पड़े 'हिटमैन' रोहित शर्मा, टीम का मिला फुल सपोर्ट

Rohit Sharma Crying T20 World Cup 2022

Rohit Sharma Crying T20 World Cup 2022

T20 World Cup 2022: भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। भारतीय ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 168 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड के ओपनर एलेक्स हेल्स और कप्तान जोस बटलर ने तूफान मचाते हुए 16 ओवर में ही 10 विकेट से जीत दिला दी। इंग्लैंड की इस जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों का चेहरा उतर गया और सभी मायूस नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कप्तान रोहित शर्मा के चेहरे पर आए आंसू

इंग्लैंड की पारी खत्म होने के बाद कोच राहुल द्रविड़ कप्तान रोहित शर्मा के पास डगआउट में बैठे थे। दोनों की आंखें लाल थीं, इतने में राहुल प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए उठे तो उन्होंने निराश हो रहे रोहित के कंधे पर हाथ रखकर हौसला दिया। उन्होंने रोहित की पीठ थपथपाई और फिर आगे चले गए। इसके बाद रोहित ने गर्दन झुका ली। कोच ने ऋषभ पंत की पीठ थपथपाते हुए उन्हें भी हौसला दिया। इसके बाद रोहित पंत से निराशाजनक भाव में कुछ कहते नजर आए।

डगआउट के बाद ड्रेसिंग रूम में भी रोए रोहित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम इंडिया की हार के बाद सभी खिलाड़ियों को जब ड्रेसिंग रूम में बुलाया गया तो पहले हेड कोच राहुल द्रविड़ ने स्पीच दी, इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा ने जैसे ही बोलना शुरू किया वह रो पड़े। रोहित ने सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को शुक्रिया कहा। रोहित इस दौरान काफी इमोशनल नजर आए और बाकी टीम के साथी खिलाड़ियों ने उन्हें शांत कराया।

विज्ञापन

‘मैं बहुत निराश हूं’ – रोहित शर्मा

कप्तान रोहित ने इंग्लैंड से हार के बाद मैच प्रजेंटेशन में हर्षा भोगले से कहा था कि- आज जो हुआ, उससे मैं बहुत निराश हूं। हमने उस स्कोर को हासिल करने के लिए पिछले छोर पर अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन गेंदबाजी में हमने निराश किया। ये ऐसा विकेट नहीं था जिस पर 169 रन का स्कोर 16 ओवर में चेज किया जाता। रोहित ने कहा, हम गेंद से सही नहीं थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ