AUS vs AFG: मार्कस स्टोइनिस ने मारी बड़ी हिट, ताकत के दमपर गेंद को स्टैंड्स में फेंका, देखें Video

aus (4)

नई दिल्ली:टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आज ग्रूप 1 का दूसरा मैच ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच मैच खेला जा रहा है। मैच में टॉस जीतकर का फैसला किया है। वॉर्नर फिर से नहीं चले। वॉर्नर 18 गेंद में 25 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। स्टीव स्मिथ सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए हैं। मार्कस स्टोइनिस ने अपने हाथ दिखाए हैं।

मार्कस स्टोइनिस ने राशिद खान की गेंद पर विशाल शॉट् खेला। मार्कस स्टोइनिस ने हल्की पटकी हुई गेंद को मिड-विकेट के उपर से छक्का मार दिया। अपने ताकत के दम पर उन्होंने गेंद को स्टैंड्स में मार दिया। हालांकि स्टोइनिस को आउट भी राशिद खान ने ही किया। स्टोइनिस ने 25 रनों की पारी खेली, जिसमें दो छक्के लगाए।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम को तीसरे ओवर में पहला झटका लगा है। कैमरन ग्रीन दो गेंद में तीन रन बनाकर आउट हो गए हैं। वॉर्नर 18 गेंद में 25 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। स्टीव स्मिथ सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने पावरप्ले के 6 ओवर में 3 विकेट खोकर 54 रन बनाए हैं। बता दें कि टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया कुल 4 मैच खेल चुकी है, जिसमें से टीम ने 2 मैच जीचे हैं और एक मैच गवाया है। वहीं, एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया है। ऑस्ट्रेलिया 2 जीत से साथ 5 प्वाइंट्स हासिल कर, प्वाइंट्स टेबल में नंबर तीन पर मौजूद है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): कैमरन ग्रीन, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड (w/c), पैट कमिंस, केन रिचर्डसन, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड

अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्ला गुरबाज (डब्ल्यू), उस्मान गनी, इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नायब, दरवेश रसूली, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी (सी), राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ