T20 World Cup 2022: झुके गा नहीं ऑस्ट्रेलिया, डेविड वार्नर की हिंदी सुनकर आ जाएगा मजा, देखें वीडियो

T20 world cup 2022 David Warner

T20 world cup 2022 David Warner

नई दिल्ली: टी 20 वर्ल्ड कप की सभी 12 टीमें तय हो गई हैं। मेन टूर्नामेंट का रोमांच शनिवार को ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मैच से होगा। टी 20 वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटी ऑस्ट्रेलिया घर में अपना दूसरा खिताब जीतने की कोशिश करेगी। इस कांटे के मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया के तूफानी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने हिंदी में कुछ डायलॉग बोलकर महफिल लूट ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

झुके गा नहीं ऑस्ट्रेलिया

वार्नर पहले भी हिंदी गानों पर कदम थिरकाते हुए नजर आए हैं। अब उन्होंने ऐसी हिंदी बोली है कि क्रिकेट फैंस को खूब मजा आ रहा है। वार्नर ने आईसीसी की ओर से अपलोड किए गए वीडियो में कहा- झुके गा नहीं ऑस्ट्रेलिया। जैसे ही वार्नर ऐसा कहते हैं- पीछे से आवाज आती है- वेलडन। इसके बाद वार्नर कहते हैं- थोड़ा थोड़ा हिंदी…वार्नर के इन डायलॉग्स को क्रिकेट फैंस काफी एंजॉय कर रहे हैं।

विज्ञापन

तूफान मचाकर आए हैं वार्नर

वार्नर की बात की जाए तो वह पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले खिलाड़ी थे। हाल ही वह वेस्ट इंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ तूफान मचाकर लौटे हैं। मैदान पर उनकी मौजूदगी हमेशा क्रिकेट फैंस को रोमांचित करती रही है। उम्मीद है कि वह अपने प्रदर्शन से क्रिकेट फैंस का उत्साह बढ़ाएंगे। मैच की बात की जाए तो सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाने वाले इस मुकाबले में गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया मजबूत टीम है।

विज्ञापन

हालांकि, घरेलू टीम कीवी टीम को हल्के में नहीं लेगी। ब्लैककैप पिछले टी20 विश्व कप के फाइनलिस्ट थे। मुकाबले के लिए पिच से अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद है। इस वेन्यू पर औसत स्कोर 162 है, जिसमें पहली पारी का औसत स्कोर 165 के आसपास है। टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी कर सकता है। देखना दिलचस्प होगा कि ऑस्ट्रेलिया इस मुकाबले में कैसा प्रदर्शन करती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ