SL vs PAK: इस गेंदबाज के सामने थर-थर कांपने लगते हैं बाबर आजम! आंकड़े देख चौंक जाएंगे आप

Babar Azam vs Prabath Jayasuriya

Babar Azam vs Prabath Jayasuriya

SL vs PAK: बाबर आजम इस दौरे के स्टार बल्लेबाजों में से एक हैं। वह पाकिस्तान के कप्तान हैं और तीनों फॉर्मेट में बढ़िया रिकॉर्ड रखते हैं। ये बैटर जब भी क्रीज पर जाता है तो उसे आउट करना मुश्किल होता है, लेकिन एक गेंदबाज ऐसा है, जिसके सामने बाबर आजम की एक नहीं चलती। बचने की लाख कोशिशों के बाद भी बाबर अपना विकेट गंवा देते हैं। आखिर कौन है ये गेंदबाज, जिसके सामने बाबर थर-थर कांपने लगते हैं, चलिए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन

दरअसल, इन दिनों पाकिस्तान की टीम श्रीलंका दौरे पर है, जहां वह दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं। पहला टेस्ट पाकिस्तान ने अपने नाम कर लिया, जबकि कोलंबो में खेला जा रहा दूसरे टेस्ट पर भी पाकिस्तान की पकड़ दिख रही है। जब-जब श्रीलंका सामने बाबर आजम क्रीज पर उतरे हैं, उन्हें प्रभात जयसूर्या नाम के लेफ्ट ऑर्म स्पिनर ने परेशान किया। आप इस बात का अंदाजा ऐसे लगा सकते हैं कि जयसूर्या ने पिछले 7 पारियों में बाबर को 6 बार आउट किया है, जो टेस्ट क्रिकेट में बड़ी बात होती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

बाबर आजम बनाम प्रभात जयसर्या

अगर बाबर आजम की पिछली 7 पारियों पारियों पर नजर डालें तो प्रभात जयसूर्या ने उन्हें 6 बार आउट किया। प्रभात के खिलाफ बाबर ने 7 पारियों में 172 रन बनाए। उनका औसत 28.66 का रहा, जबकि स्ट्राइक रेट 53.8 है। प्रभात ने 7 पारियों में बाबर को 324 बॉल डालीं और 6 बार उनका शिकार कर लिया। ये आंकड़े बता रहे हैं कि बाबर इस गेंदबाज के सामने बेबस दिखते हैं और आखिर में अपना विकेट गंवा देते हैं।

विज्ञापन

श्रीलंका बनाम पाकिस्तान दूसरे टेस्ट का हाल

श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट का आज तीसरा दिन है। श्रीलंका ने पहली पारी में 166 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान ने 3 विकेट खोकर 275 रन बना लिए हैं। क्रीज पर सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक 138, सऊद शकील 33 रन बनाकर नाबाद है। इस पारी में बाबर आजम को प्रभात जयसूर्या ने ही आउट किया है।

विज्ञापन

कौन हैं प्रभात जयसूर्या

प्रभात जयसर्या श्रीलंका के लिए टेस्ट खेलते हैं। वह श्रीलंका के लइए 9 टेस्ट की 12 पारियों में 58 विकेट ले चुके हैं। इस गेंदबाज ने 2 वनडे भी खेले। इस दौरान उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला। जयसूर्या 31 साल के हैं। उनका जन्म मटाले में हुआ था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ