विराट के 50वें शतक पर सचिन ने किया रिएक्ट, अपना रिकॉर्ड टूटने पर सुनाई 15 साल पुरानी कहानी

Virat Kohli Century Sachin Tendulkar Reaction: विराट कोहली ने वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में वनडे का अपना 50वां और ऐतिहासिक शतक लगाया।

Sachin Tendulkar Reacts on Virat Kohli 50th Record Breaking ODI Century IND vs NZ Semifinal World Cup 2023

Sachin Tendulkar Reacts on Virat Kohli 50th Record Breaking ODI Century IND vs NZ Semifinal World Cup 2023

Virat Kohli Century Sachin Tendulkar Reaction: वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक शतक लगाया। उन्होंने वनडे क्रिकेट में अपना 50वां शतक जड़ा और मास्टर ब्लास्टर के सामने ही उनके वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ दिया। सचिन के नाम 49 वनडे शतक दर्ज थे। अब विराट कोहली वनडे क्रिकेट के सेंचुरी किंग बन गए हैं। हालांकि, अभी ओवरऑल सचिन तेंदुलकर ही 100 शतकों के साथ सेंचुरी किंग हैं लेकिन विराट भी 80 शतक लगा चुके हैं।

विज्ञापन

सचिन का विराट शतक पर शानदार रिएक्शन

विराट कोहली के इस बेहतरीन और ऐतिहासिक शतक पर सचिन तेंदुलकर ने भी स्टैंड में मौजूद रहते हुए शानदार रिएक्शन दिया। उन्होंने स्टैंड में खड़े होकर विराट के शतक की प्रशंसा की और जोश में तालियों से उनका अभिवादन किया। विराट ने भी शतक लगाने के बाद मैदान से ही सचिन की ओर सर झुकाया और उन्हें सम्मान दिया। इस दौरान क्रिकेट के भगवान कह जाने वाले सचिन बीसीसीआई सचिव जय शाह के साथ नजर आ रहे थे। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर सचिन ने विराट के लिए पोस्ट लिखा और 15 साल पुरानी विराट के पहली बार उनसे मिलने की कहानी सुनाई

विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर का शानदार पोस्ट

सचिन तेंदुलकर ने विराट के शतक पर एक्स हैंडल पर एक पोस्ट किया और लिखा कि,’पहली बार जब मैं भारतीय ड्रेसिंग रूम में आपसे मिला, तब आपने मेरे पैर छुए और सभी ने मजाक बनाया। मैं भी खुद को हंसने से रोक नहीं पाया था। लेकिन फिर आपने मेरे दिल को छुआ अपने पैशन और अपनी स्किल से। मुझे खुशी है कि एक यंग ब्वॉय विराट प्लेयर के रूप में आज दुनिया के सामने है। मैं इससे ज्यादा खुश नहीं हो सकता कि एक भारतीय ने मेरा रिकॉर्ड तोड़ा। खास बात यह है कि इतने बड़े मंच वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में मेरे होम ग्राउंड पर ऐसा हुआ।’

विज्ञापन

विज्ञापन

30 सेकंड में देखिए विराट के सभी 50 वनडे शतक

आईसीसी द्वारा इंस्टाग्राम पर विराट कोहली के सभी 50 शतकों का एक 30 सेकंड का क्लिप शेयर किया गया है। विराट अब एकमात्र ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने वनडे क्रिकेट में 50 शतक लगाए। देखिए पूरा क्लिप:-

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ