IND vs PAK: 'सबकुछ ठंडा रखा...,' जीत के बाद सचिन तेंदुलकर ने शोएब अख्तर को दिया मुंहतोड़ जवाब

IND vs PAK: सचिन तेंदुलकर ने शोएब अख्तर के एक पोस्ट पर टीम इंडिया की जीत के बाद उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया है।

Sachin Tendulkar Befitting reply to Shoaib Akhtar After Team India Crushed Pakistan in World Cup 2023

Sachin Tendulkar Befitting reply to Shoaib Akhtar After Team India Crushed Pakistan in World Cup 2023

IND vs PAK: भारतीय टीम ने पाकिस्तान को वनडे वर्ल्ड कप 2023 में करारी शिकस्त दी है। इस हार के बाद पाकिस्तान की टीम का सोशल मीडिया पर काफी मजाक भी बन रहा है। जहां भारत के पूर्व गेंदबाज इरफान पठान और पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने पाकिस्तान के मजे लिए थे। वहीं अब मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज को उनके एक पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए करारा जवाब दिया है।

विज्ञापन

क्या था पूरा मामला?

दरअसल शोएब अख्तर ने 13 अक्टूबर को एक एक्स पर पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने सचिन तेंदुलकर को आउट करने की एक पुरानी तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा था कि, कल अगर ऐसा कुछ करना है तो ठंड रख। अब उसी पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए सचिन तेंदुलकर ने पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर को करारा जवाब दिया है। सचिन के इस जवाब की फोटो काफी वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन

सचिन का मुंहतोड़ जवाब

सचिन तेंदुलकर ने शोएब अख्तर के पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, ‘माई फ्रेंड आपका एडवाइस फॉलो किया और सबकुछ बिल्कुल ठंडा रखा।’ सचिन का यह रिप्लाई सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। शोएब अख्तर ने इससे पहले पहली पारी के दौरान पाकिस्तान के 6 विकेट गिरने के बाद भी निराशा व्यक्त की थी। उन्होंने पाकिस्तान की बल्लेबाज पर रिएक्ट करते हुए झल्लाहट निकाली थी।

विज्ञापन

भारत की लगातार 8वीं जीत

वनडे वर्ल्ड कप इतिहास में भारतीय टीम की पाकिस्तान के खिलाफ यह 8वीं जीत थी। किसी भी टीम की वर्ल्ड कप में यह लगातार सबसे ज्यादा जीत हैं। यह रिकॉर्ड अकेले पाकिस्तान के नाम था जिसने श्रीलंका को लगातार 8 बार हराया। अब टीम इंडिया ने इस मामले में भी पाकिस्तान की बराबरी कर ली है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ