टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर Pakistan का ही रिकॉर्ड किया बराबर, वनडे वर्ल्ड कप में रच दिया इतिहास

IND vs PAK, World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में इतिहास रचा।

IND vs PAK ODI World Cup Wins

IND vs PAK ODI World Cup Wins

IND vs PAK, World Cup 2023: भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया। इस टूर्नामेंट के इतिहास में आठवीं बार पाकिस्तान को टीम इंडिया से हार झेलनी पड़ी। भारतीय टीम ने इस जीत के साथ वर्ल्ड कप के इतिहास में रिकॉर्ड बना दिया। यह रिकॉर्ड है किसी भी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच जीतने का। साथ ही मौजूदा टूर्नामेंट में भी भारत ने अपनी जीत की हैट्रिक पूरी की।

विज्ञापन

भारतीय टीम ने अपनी आठवीं जीत से पाकिस्तान के ही रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। इससे पहले पाकिस्तान की टीम ने ही एक टीम को वर्ल्ड कप में लगातार आठ बार हराया था। अब टीम इंडिया ने पाकिस्तान को ही हराकर उसका रिकॉर्ड बराबर कर लिया है। इस लिस्ट में दूसरे व तीसरे स्थान पर क्रमश: वेस्टइंडीज व न्यूजीलैंड का भी नाम है।

विज्ञापन

विज्ञापन

वर्ल्ड कप में एक टीम के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा जीत

  • 8-0, पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराया
  • 8-0, भारत ने पाकिस्तान को हराया
  • 6-0, वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को हराया
  • 6-0, न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को हराया

यह भी पढ़ें:- ‘ना इश्क में… ना प्यार में… जो मजा 8-0 की हार में’, वीरेंद्र सहवाग ने शोएब अख्तर से लिए मजे

क्या रहा इस मैच का हाल?

इस मैच की बात करें तो पहले खेलते हुए नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 42.5 ओवर में अपने सभी विकेट खोते हुए 191 रन बनाए थे। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने इसे 30.3 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर आसानी से प्राप्त कर लिया। रोहित शर्मा ने 86 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं 7 ओवर में एक मेडन के साथ 19 रन देकर दो विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ