SA vs WI: सूर्या की बल्लेबाजी देख पागल हो गया था ये प्लेयर, कप्तान बनते ही ठोक डाली सेंचुरी

SA vs WI Shai Hope

SA vs WI Shai Hope

नई दिल्ली: वनडे वर्ल्ड कप से पहले दुनियाभर की टीमें तैयारियों में जुटी हैं। इसी के तहत साउथ अफ्रीका और वेस्ट इंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के तहत शनिवार को खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में वेस्ट इंडीज के कप्तान और विकेटकीपर शाई होप ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से धमाका कर दिखाया।

विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करने उतरी विंडीज के लिए शाई ने 115 गेंदों में 5 चौके-7 छक्के ठोक नाबाद 128 रन कूट डाले। शाई ने लुंगी एनगिडी, तबरेज शम्सी, मार्को जेनसन जैसे गेंदबाजों की जमकर कुटाई की। इस मैच में शानदार पारी के साथ शाई ने अपने वनडे करियर की 14वीं सेंचुरी जमाई। उनकी धमाकेदार पारी की बदौलत विंडीज ने इस मैच में 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 335 रन बनाए।

विज्ञापन

सूर्या की बैटिंग देख पागल हो गए थे शाई

खास बात यह है कि हाल ही शाई होप ने भारत के तूफानी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की तारीफ में कसीदे गढ़े थे। श्रीलंका के खिलाफ 7 जनवरी को खेले गए तीसरे टी 20 मुकाबले में सूर्या ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 219.61 की स्ट्राइक रेट से 112 रन कूट डाले थे। इस दौरान शाई अपने घर पर सूर्या की बैटिंग देख रहे थे। उन्होंने फोन उठाया और ट्विटर पर एक के बाद एक ट्वीट कर अपना पागलपन जता दिया। शाई ने तूफान मचाते हुए बल्लेबाज को देखकर लिखा था- बस करो सूर्या। शाई होप वही हैं जिन्हें टी 20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल नहीं किया गया था, लेकिन वनडे में शानदार बल्लेबाजी कर उन्होंने महफिल लूट ली।

विज्ञापन

विज्ञापन

और पढ़िए – LLC 2023: एलएसली मास्टर्स से बाहर हुई इंडियन महाराजा, शाहिद अफरीदी की टीम ने 10 विकेट से दी मात

हाल ही बने हैं कप्तान

शाई वनडे के तूफानी बल्लेबाज हैं। वनडे में उनका औसत 49 से ज्यादा का है। इसमें 14 शतक और 21 अर्धशतक शामिल हैं। फरवरी में ही 29 साल के शाई होप को वनडे की कप्तानी सौंपी गई है। शाई पूर्व कप्तान निकोलस पूरन के तहत उप-कप्तान के रूप में काम कर चुके हैं। पूरन ने टी-20 वर्ल्ड कप में विंडीज के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद इस्तीफा दे दिया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ