नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका और वेस्ट इंडीज के बीच साउथ अफ्रीका के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेले गए पहले टेस्ट मैच में कैगिसो रबाडा ने विंडीज के बल्लेबाजों का धुआं उड़ा दिया। तीसरे दिन 247 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम रबाडा के तूफान के आगे महज 159 रनों पर ढेर हो गई। इस तरह साउथ अफ्रीका ने ये मैच 87 रनों से जीत लिया। रबाडा ने दूसरी पारी में 15 ओवर में 50 रन देकर 6 विकेट चटकाए।

विज्ञापन

इस तरह चटकाए 6 विकेट

जबकि पहली ईनिंग में उनके नाम 2 विकेट दर्ज हुए। इस तरह मैच में कुल 8 विकेट चटकाकर रबाडा ने विंडीज के बल्लेबाजों को चारों खाने चित कर दिया। रबाडा ने क्रेग ब्रेथवेट को डक, रेमन रीफर को 8, जर्मेन ब्लैकवुड को 79, जोशुआ डिसिल्वा को 17, जेसन होल्डर को 18 और केमार रोच को 12 रन पर आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। हालांकि इनमें से कोई भी बल्लेबाज बोल्ड नहीं हुआ, लेकिन रबाडा ने पहली पारी में कप्तान क्रेग ब्रेथवेट को इस तरह बोल्ड मारा कि सब दंग रह गए।

विज्ञापन

ब्रेथवेट को खतरनाक गेंद पर किया बोल्ड

ये नजारा 7वें ही ओवर में देखने को मिला। ब्रेथवेट 24 गेंदों में 11 रन बनाकर खेल रहे थे। इतने में रबाडा आए तो उन्होंने 142 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से इतनी खतरनाक गेंद डाली कि बॉल ने जैसे ही टप्पा खाया जोरदार आवाज आई और गिल्लियां उड़ाते बाहर निकल गई। ब्रेथवेट इस गेंद को समझ पाने की भी कोशिश कर पाते इससे पहले ही उनका खेल हो गया।

विज्ञापन
और पढ़िए – IND vs AUS: ‘लोग बोर हो रहे हैं’ पिच को लेकर सवाल पर भड़क गए Rohit Sharma, पाकिस्तान के खास अंदाज में ले लिए…

विंडीज की टीम 212 रनों पर आउट हो गई

रबाडा की शानदार गेंदबाजी के चलते साउथ अफ्रीका ने तीसरे दिन के तीसरे सेशन में ही ये मैच जीत लिया। पहली पारी में एनरिक नॉर्जे ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके। मैच के स्कोर की बात करें तो साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 342 रन बनाए थे। जवाब में विंडीज की टीम 212 रनों पर आउट हो गई। दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका की टीम 116 रनों पर आउट हो गई। उसने 247 रनों का टार्गेट दिया, जिसका पीछा करते हुए विंडीज 159 रनों पर आउट हो गई। दो मैचों की सीरीज का अगला मुकाबला 8 मार्च से खेला जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ