SA vs BAN: लौट आया बांग्लादेश का दिग्गज, अफ्रीका के लिए बढ़ी मुश्किलें, देखें दोनों के Playing 11

SA vs BAN: साउथ अफ्रीका के खिलाफ बांग्लादेश के दिग्गज की वापसी हो गई है। यहां देखें दोनों टीमों के प्लेइंग इलेवन।

SA vs BAN South Africa batting first Shakib Al Hasan return See Playing 11

बांग्लादेश बनाम साउथ अफ्रीका।

SA vs BAN ODI World Cup 2023: आईसीसी विश्व कप 2023 का 23 वां मुकाबला बांग्लादेश बनाम साउथ अफ्रीका के बीच शुरू होने वाला है। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में है। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। ऐसे में बांग्लादेश पहले गेंदबाजी करते दिखेगा। अफ्रीका इस मुकाबले को अपने नाम कर तीसरी टीम बन जाएगी, जो सेमीफाइनल के लिए मजबूत दावेदारी पेश करेगी। दूसरी ओर बांग्लादेश अगर इस मैच को अपने नाम करता है, तो सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बरकरार रहेगी। यहां देखें दोनों टीमों के प्लेइंग इलेवन।

विज्ञापन

क्या बांग्लादेश की जीत उलटफेर कहलाएगी

बता दें कि साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच मुकाबले में अगर बांग्लादेश जीतता है, तो इसे उलटफेर बिलकुल भी नहीं समझा जाएगा। दोनों के बीच विश्व कप में कुल 4 मुकाबले हो चुके हैं, जिनमें से 2 मैचों में साउथ अफ्रीका को जीत मिली है, जबकि दो मुकाबले बांग्लादेश जीता है। इससे साफ है कि बांग्लादेश का रिकॉर्ड अफ्रीका के खिलाफ काफी शानदार है। ऐसे में अगर बांग्लादेश आज साउथ अफ्रीका को हराने में कामयाब रहता है, तो इसमें हैरानी की कोई बात नहीं होगी।

विज्ञापन

वनडे विश्व में 4 बार हो चुकी है भिड़ंत

बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे विश्व कप में पहली बार साल 2003 में भिड़ंत हुई थी, इस मैच में साउथ अफ्रीका को दसों विकेट से जीत मिली थी। दूसरा मुकाबला 2007 में हुआ था, इसमें बांग्लादेश को 67 रन से जीत मिली थी। तीसरा मुकाबला 2011 में खेला गया था, इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 206 रन से जीत मिली थी। इसके बाद दोनों देशों के बीच आखिरी मुकाबला 2019 के विश्व कप में खेला गया था, इस मैच में बांग्लादेश को 21 रन से जीत मिली थी।

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका Playing 11:-क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लिज़ाद विलियम्स

बांग्लादेश Playing 11:- तंजीद हसन, लिटन दास, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), मेहदी हसन मिराज, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमुदुल्लाह, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, हसन महमूद

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ