IPL 2023: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, बन गए ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज
Edited By Pushpendra Sharma

Rohit Sharma 250 Six in IPL
Edited By Pushpendra Sharma

Rohit Sharma 250 Six in IPL
नई दिल्ली: हिटमैन रोहित शर्मा अपने गगनचुंबी छक्कों के लिए मशहूर हैं। जैसे ही वे अपने चिर-परिचित अंदाज में छक्के ठोकते हैं, स्टेडियम तालियों से गूंज उठता है। ऐसा ही नजारा शनिवार को वानखेड़े में नजर आया। पंजाब किंग्स के 215 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित ने आते ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। हिटमैन ने 27 गेंदों में 4 चौके-3 छक्के ठोक 162 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 44 रन जड़े। इसी के साथ उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
दरअसल, रोहित ने तीसरा छक्का ठोक आईपीएल में अपना 250वां जड़ा और ऐसा करते ही वे ऐसे पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए जिसने आईपीएल में 250 छक्के के आंकड़े को छुआ। वानखेड़े के मैदान पर रोहित आईपीएल के सिक्सर किंग बने। इसी के साथ वे आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में तीसरे बल्लेबाज भी बन गए। अब उनसे आगे सिर्फ एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल हैं। एबी डिविलियर्स के नाम आईपीएल में 251 और गेल के नाम 357 छक्के दर्ज हैं। रोहित शर्मा आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं। उनके नाम 233 मैचों में 6058 रन दर्ज हो गए हैं। जिसमें 538 चौके और 250 छक्के शामिल हैं।
Rohit Sharma is the first & only Indian to complete 250 sixes in IPL history
Hitman for a reason 🔥 pic.twitter.com/wAxzeju1QD
— V' (@Vector_45R) April 22, 2023
एमएस धोनी आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने अब तक 240 मैचों में 235 छक्के जड़े हैं। वहीं विराट कोहली 229 छक्कों के साथ पांचवें स्थान पर काबिज हैं। खास बात यह है कि टॉप-5 बल्लेबाजों में 3 भारतीय बल्लेबाजों के नाम शामिल हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: