PAK vs NZ: छक्का कूटने गए थे Tim Southee, अबरार ने फंसाया, विकेटकीपर ने कर दिया काम तमाम, देखें
Edited By Bhoopendra Rai

PAK vs NZ live score Tim Southee st Sarfaraz bowled Abrar Ahmed
Edited By Bhoopendra Rai

PAK vs NZ live score Tim Southee st Sarfaraz bowled Abrar Ahmed
PAK vs NZ: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है। दूसरे दिन की शुरुआत में पाकिस्तान टीम ने दबदबा कायम रखा है। दूसरे दिन के पहले सेशन में अबरार अहमद ने 2 विकेट झटके हैं। पहले उन्होंने विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल को बोल्ड किया फिर टिम साउद को भी चलता कर दिया।
अबरार अहमद की एक गेंद पर टिम साउदी छक्का कूटने के लिए क्रीज से बाहर निकले थे। लेकिन अबरार अहमद की गेंद पड़कर टर्न हो गई। जैसे ही बल्लेबाज क्रीज से आगे निकला तो विकेटकीपर सरफराज अहमद ने गिल्लियां बिखेर दीं। इस तरह टिम साउदी को पवेलियन लौटना पड़ा। टिम साउदी 37 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
https://twitter.com/TheRealPCB/status/1610160336639770624?s=20&t=kfcmxfVNdT_IlJUsyoyjIA
और पढ़िए –PAK vs NZ: Naseem Shah ने उड़ा डाली Ish Sodhi की गिल्लियां, चारों खाने चित हुआ बल्लेबाज, देखें
अगर मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने 9विकेट के नुकसान पर 398 रन बना लिए हैं। क्रीज पर मैट हेनरी 42, जबकि एजाज पटेल 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। कुल 116 ओवर का खेल हो गया है।
पहले दिन न्यूजीलैंड के लिए टॉम लैथम ने 71 और डेवोन कॉन्वे ने 122 रनों की शानदार पारी खेली थी। इन दोनों के आउट होने के बाद पाकिस्तान ने मैच में वापसी की 8 विकेट चटका लिए हैं।
पाकिस्तान- अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, शान मसूद, बाबर आजम (कप्तान), सऊद शकील, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), आगा सलमान, हसन अली, नसीम शाह, मीर हमजा, अबरार अहमद
न्यूजीलैंड- टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (wk), माइकल ब्रेसवेल, ईश सोढ़ी, टिम साउथी (c), मैट हेनरी, एजाज पटेल
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: