PAK vs NZ: चीते की चाल..बाज की नजर और अबरार अहमद के Bowled पर संदेह नहीं करते, देखें VIDEO
Edited By Bhoopendra Rai

PAK vs NZ live score Abrar Ahmed to Blundell THATS OUT
Edited By Bhoopendra Rai

PAK vs NZ live score Abrar Ahmed to Blundell THATS OUT
PAK vs NZ: पाकिस्तान के युवा लेग स्पिनर अबरार अहमद एक बार फिर बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी कराची टेस्ट के दूसरे दिन सेट बल्लेबाज Tom Blundell को क्लीन बोल्ड कर दिया। जिस गेंद पर यह बैटर आउट है, वो गिरकर नीची रही और सीधा स्टंप में घुस गई। टॉम Blundell ने 51 रनों का योगदान दिया।
अबरार अहमद की नीचे रहने वाली गेंद पर न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज Tom Blundell अपना विकेट गंवा बैठे। गेंद को बिल्कुल भी उछाल नहीं मिला। आउट होने के बाद बल्लेबाज बेहद निराश दिखा।
https://twitter.com/TheRealPCB/status/1610157878102589441?s=20&t=kfcmxfVNdT_IlJUsyoyjIA
और पढ़िए –12 साल बाद वापसी करने वाले 31 साल के गेंदबाज ने मचाई तबाही…पहले ओवर में ली हैट्रिक…चटका डाले 6 विकेट
अगर मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 375 रन बना लिए हैं। 113 ओवर का खेल हो गया है और 9 विकेट गिर चुके हैं। आखिरी जोड़ी एजाज पटेल और मैट हैनरी के रूप में क्रीज पर है। पाकिस्तान के लिए अबरार अहमद ने 3, नसीम शाह ने 3 और आगा सलमान ने 3 विकेट झटके हैं।
पहले दिन न्यूजीलैंड के लिए टॉम लैथम ने 71 और डेवोन कॉन्वे ने 122 रनों की शानदार पारी खेली थी। इन दोनों के आउट होने के बाद पाकिस्तान ने मैच में वापसी की 8 विकेट चटका लिए हैं।
पाकिस्तान- अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, शान मसूद, बाबर आजम (कप्तान), सऊद शकील, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), आगा सलमान, हसन अली, नसीम शाह, मीर हमजा, अबरार अहमद
न्यूजीलैंड- टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (wk), माइकल ब्रेसवेल, ईश सोढ़ी, टिम साउथी (c), मैट हेनरी, एजाज पटेल
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: