PAK vs NED: पाकिस्तान के आगे 91 पर ढेर हुई नीदरलैंड...हारिस रऊफ ने तोड़ा बल्लेबाज का चेहरा
Edited By Bhoopendra Rai

PAK vs NED, Netherlands set target of 92
Edited By Bhoopendra Rai

PAK vs NED, Netherlands set target of 92
PAK vs NED: टी-20 वर्ल्ड कप के तहत रविवार के दूसरे मुकाबले में नीदरलैंड 91 रन पर ढेर हो गई है। इस मैच में पाकिस्तान के गेंदबाजों के सामने नीदरलैंड के बैटर पूरी तरह बेबस नजर आए। पारी के छठवें ओवर में हारिस रऊफ ने बल्लेबाज लीड का चेहरे फोड़ दिया। उनके चेहरे पर 142 की रफ्तार से बॉल लगी तो खून निकलने लगा।
https://twitter.com/ICC/status/1586640561955639297?s=20&t=GxtBxSBjJ3uH8uViaRhuFQ
नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर के बाद 9 विकेट के नुकसान पर 91 रन बनाए हैं। पाकिस्तान को यह मैच जीतने के लिए 92 रन बनाने होंगे। पाकिस्तान के लिए शादाब खान ने 3, वसीम जूनियर ने 2 विकेट लिए। 1-1 विकेट शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ और नसीम शाह को भी मिला।
https://twitter.com/cricketpakcompk/status/1586634270143119361?s=20&t=GxtBxSBjJ3uH8uViaRhuFQ
नीदरलैंड: स्टीफन मायबर्ग, मैक्स ओ’डॉड, बास डी लीड, टॉम कूपर, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), रूलोफ वैन डेर मेर्वे, टिम प्रिंगल, फ्रेड क्लासेन, पॉल वैन मीकेरेन, ब्रैडन ग्लोवर।
https://twitter.com/cageddbird/status/1586631513298173952?s=20&t=GxtBxSBjJ3uH8uViaRhuFQ
पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), शान मसूद, फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और हारिस रउफ।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: